Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स XI पंजाब की टीम में शामिल नहीं होना चाहते थे लोकेश राहुल

आईपीएल के इस सीजन में हर रोज नए रोमांच देखने को मिल रहे हैं. इसका हर मैच काफी शानदार साबित हो रहा है. सभी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में जुटी हुई हैं. सभी टीमें अभी तक 10-11 मैच खेल चुकी हैं. जिसमें टॉप थ्री में सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स ओर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम चल रही है.

राहुल कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन 

देखा जाए तो किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सिर्फ एक ही खिलाड़ी के वजह से ही चल रही है. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम जीत पाने में नाकामयाब साबित हो रही है. केएल राहुल आईपीएल के उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जो अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए प्रबल दावेदार साबित हुए हैं. राहुल ने अभी तक 10 मैच खेल कर 58.88 के औसत से 471 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 156.48 का रहा है.

पंजाब में चुने जाने की नहीं थी उम्मीद 

इंडिया टीवी के साथ एक विशेष बातचीत में, राहुल ने अपने मौजूदा फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के बारे में एक बड़ा खुलासा किया, जिसमें से वह एक हिस्सा है. “किंग्स इलेवन पंजाब मेरे दिमाग में आखिरी सूची में था. मैंने सोचा कि मैं बैंगलोर में रहूंगा या किसी अन्य क्लब में जाऊंगा, लेकिन कभी पंजाब द्वारा चुने जाने के बारे में कभी विचार नहीं किया था. लेकिन मैं खुश हूं. हम एक मजबूत टीम हैं और उनका अच्छा संबंध है.”

सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले बने राहुल 

 

कंधे की चोट के कारण आईपीएल के पिछले साल के संस्करण में बाहर रहने वाले लोकेश राहुल को इस साल जनवरी में आईपीएल नीलामी में 11 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर  किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था. किंग्स के शुरुआती मैच में, मैंगलोर के पैदा हुए बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में केवल 14 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है.

स्टाइलिश दाहिने हाथ के बल्लेबाज ने कहा,

“मैं अच्छे दिमाग के साथ खेल रहा हूँ साथ ही मुझ मे रन बनाने की भूख है. किंग्स इलेवन पंजाब ने मुझ पर बहुत भरोसा किया है. मैं उसके लिए मैच जीतना चाहता हूँ. मैं स्थिति का आंकलन करता हूं और अपनी टीम के लिए गेम जीतने की कोशिश करता हूं.”

बहुत अच्छे एंटरटेनर हैं गेल 

 

क्रिस गेल के बारे में बोलते हुए राहुल ने कहा,

“वह एक बहुत अच्छे एंटरटेनर हैं. साथ ही काफी शानदार बल्लेबाज हैं. तो आप उनके साथ खेलना काफी एन्जॉय करते हैं. वह हमेशा टी-20 बल्लेबाजों में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज रहेंगे.”

The post किंग्स XI पंजाब की टीम में शामिल नहीं होना चाहते थे लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.