Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तस्वीरों के साथ जाने स्टीव स्मिथ से जुड़ी 10 ऐसी बाते जिससे अब तक अनजान होंगे आप

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का आज जन्मदिन है. वह अब 29 वर्ष के हो गए हैं. स्मिथ एक शानदार बल्लेबाज हैं. वह 25 वर्ष की उम्र में ही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालने वाले युवा खिलाड़ी हैं. हम आपको स्मिथ से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा.

स्टीव स्मिथ एक शानदार बल्लेबाज ही नही बल्कि एक बॉलर भी हैं. उन्होंने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ एक लेग स्पिनर गेंदबाज के तौर पर की थी.

अपने फ्री समय में स्मिथ दूसरे खेलों को देखना पसंद करते हैं. वह टेनिस के महान खिलाड़ी रोजेर फेडरर के बहुत बड़े फैन हैं. उनकी यह फोटो ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान की है.

स्मिथ घोड़ों और रेस के बहुत शौक़ीन हैं. वह इससे खासा लगाव रखते हैं. वह रेस वाले चार घोड़ों के सह – मलिक भी हैं.

स्टीव स्मिथ ने ये खुद स्वीकार किया है कि वह अधिक शर्मीले हैं. लेकिन वह टीम के सदस्यों के साथ हंसी मजाक करना काफी पसंद करते हैं.

स्मिथ डेनियल विल्स को 2011 से डेट कर रहे थे. जबकि 2017 में उन्होंने डेनियल को प्रपोज किया. अब ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि वह जल्द ही शादी भी करने वाले हैं.

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट सम्मान ”एलन बॉर्डर मेडल” दो बार मिल चुका है. ऐसा कर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वाट्सन की बराबरी की है.

आईपीएल में स्मिथ ने पांच टीमों के लिए खेला है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोच्चि टस्कर्स केरला, पुणे वारियर्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स शामिल हैं.

स्टीव स्मिथ सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं. वह अपने खाने-पीने पर सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो एल्कोहल को पीना पसंद नही करते हैं.

स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं. इस समय वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर हैं.

The post तस्वीरों के साथ जाने स्टीव स्मिथ से जुड़ी 10 ऐसी बाते जिससे अब तक अनजान होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.