डबलिन। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) की अर्धशतकीय पारी के बाद स्पिन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने अपने 100वें टी-20 मैच में आयरलैंड को 76 रन से शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड और कोस्टा रिका के बीच मैच हुआ ड्रा
रोहित शर्मा और शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पहले टी-20 मैच में भारत ने पांच विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में आयरलैंड 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की 100 मैचों में यह 62वीं और आयरलैंड के खिलाफ दूसरी जीत है।
आयरलैंड को सलामी बल्लेबाज जेम्स शैनन ने 35 गेंदों पर 60 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। आयरलैंड ने एक समय दो विकेट पर 72 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिन जोड़ी की शानदार गेंदबाजी के सामने आयरिश बल्लेबाज टिक ही नहीं सके। मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने चार ओवर में 21 रन पर चार विकेट हासिल किए।
FIFA WORLD CUP 2018: क्रोएशिया ने जीता मैच, आइसलैंड हुआ बाहर
जबकि यजुवेन्द्र चहल ने चार ओवर में 38 रन पर तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 19 रन पर दो विकेट हासिल किए।इससे पहले टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित और शिखर धवन ने 16 ओवर में 160 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई।
भारत की पाक पर लगातार दूसरी जीत
हालांकि रोहित शर्मा केवल तीन रन से ही अपना तीसरा टी-20 शतक बनाने से चूक गए। रोहित अन्तिम ओवर में आउट हुए। उन्होंने 61 गेंदों पर 97 रन की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए।
शिखर ने 45 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के उड़ाए। भारतीय टीम आखिरी चार ओवर में 48 रन ही जोड़ पाई। सुरेश रैना ने 10, महेंद्र सिंह ने 11 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन का योगदान दिया। जबकि विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल सके। आयरलैंड की तरफ से पीटर चेज ने 35 रन देकर चार विकेट झटके।