Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप: सुआरेज ने 100वें मैच को बनाया यादगार, हासिल की ये उपलब्धि 

रॉस्तोव ऑन डॉन। दो बार के पूर्व चैंपियन उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने करियर के 100वें मैच में अपनी टीम को जीत दिलवाकर इस मुकाबले को यादगार बना दिया है। इस मुकाबले में गोल कर सुआरेज तीन अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले उरुग्वे के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो के शानदार खेल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर की जीत दर्ज

लुईस सुआरेज द्वारा किए गए गोल की सहायता से उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त देकर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप-ए से नॉकऑउट दौर में जगह बना ली। यह उरूग्वे की सउदी अरब पर पहली जीत है। सउदी अरब ने 2002 में उरूग्वे से दोस्ताना मैच में जीत हासिल की थी जबकि 2014 में उनके बीच दोस्ताना मैच बराबर रहा था।

क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट: पहले ही दौर में हारे युकी भांबरी

इससे पहले दो बार की विश्व चैम्पियन उरूग्वे ने इस विश्व कप के अपने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराया था। इसी ग्रुप में मेजबान रूस ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में जीत हासिल कर नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर चुका है।मिस्र और सऊदी अरब की टीमें अपने दोनों मैच हारकर फीफा विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

रोहित ने पक्का किया इंग्लैंड दौरे का टिकट, यो-यो टेस्ट में हुए पास

उरुग्वे के लिए 100वां मैच खेल रहे सुआरेज ने मैच के 23 वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाई। ये गोल मैच का एक मात्र गोल साबित हुआ। इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। सुआरेज ने 23 वें मिनट में मिले कार्नर पर गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस की गलती का फायदा बाएं पैर के हल्के पुश से गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

तोते की भविष्यवाणी गलत साबित करते हुए जापान ने रच दिया इतिहास