क्रिकेट मैच में 11वें नंबर के बल्लेबाज से रन बनाने की बहुत अधिक उम्मीदें नही होती हैं. मगर ऐसा कई बार देखा गया है जब 11वें नंबर के बल्लेबाज ने एक शानदार पारी खेली है. तो चलिए आपको ऐसी ही 10 परियों के बारे में बताते हैं.
1. जीतन पटेल 34 गेंदों पर 38 रन

वर्ल्ड कप 2007 में एक सेमी फाइनल मैच न्यूज़ीलैंड और श्री लंका के बीच खेला गया था. श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही. 11वें नंबर के न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज जीतन पटेल जब बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम का स्कोर 149 पर 9 विकेट था. न्यूज़ीलैंड के फैन्स पूरी तरह निराश हो चुके थे. मगर जीतन पटेल ने उस निराशा को आशा में बदलते हुए 38 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. हालांकि वह टीम को जीत नही दिला पाए थे मगर एक उम्मीद जगा दी थी.
2. मिचेल मैक्लेनघन नाबाद 34 रन 43 गेंदों पर

तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 2014 में साउथ अफ्रीका न्यूज़ीलैंड के दौरे पर आयी थी. तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए. जवाब में उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नही रही और 134 रनों पर ही 9 विकेट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मिचेल मैक्लेनघन ने न्यूज़ीलैंड की हार को कम करने का काम किया. मैक्लेनघन ने 43 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. इस मैच में अफ्रीका ने 72 रनों से जीत दर्ज की थी.
3. मुश्ताक अहमद नाबाद 34 रन 50 गेंदों पर

2000 मे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए एक वनडे मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी मुश्ताक ने 11वें नंबर पर आते हुए नाबाद 34 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी. जबकि मुश्ताक की शानदार पारी के बदौलत ही टीम का स्कोर 150 तक जा सका था.
4. क्रिस प्रिंगल नाबाद 34 रन 22 गेंदों पर

1994 में वेस्टइंडीज और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए मैच में वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 123 रनों पर ही 9 विकेट गंवा बैठी थी. वहीं इसके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रिस ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से 22 गेंदों पर 34 रन बनाए. अगर उनके साथी खिलाड़ी आउट ना हुए होते तो क्रिस एक बड़ा स्कोर बना सकते थे और टीम को जीत तक भी पहुंचा सकते थे.
5. स्टीव फिन 35 रन 24 गेंदों पर

2011 में इंग्लैंड ने 7 वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. इस सीरीज के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों पर ऑल आउट हो गयी. इंग्लैंड के लिए जहां बल्लेबाजी से पहले इस मैच में जीत आसान लग रही थी तो वहीं जब वह बल्लेबाजी के लिए आयी तो सब कुछ बदल गया था.
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड स्कोर 9 विकेट पर 145 रन कर दिया था. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए स्टीव फिन ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाए. हालांकि इंग्लैंड की पूरी टीम 198 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी थी.
6. पीटर ऑनगोंडो 36 रन 42 गेंदों पर

2001 में वेस्ट इंडीज ने 3 वनडे मैचों के लिए केन्या का दौरा किया था. एक मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी केन्या की टीम का स्कोर 9 विकेट पर 129 रन हो गया था.
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए पीटर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों की पारी खेली. जिससे टीम का स्कोर 192 रन बन सका था. हालांकि इस स्कोर को वेस्ट इंडीज ने आसान से हासिल कर लिया था.
7. जोएल गार्नर 37 रन 29 गेंदों पर

इंग्लैंड में खेले गए 1983 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए थे. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उस समय की मजबूत टीम वेस्ट इंडीज ने 157 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे.
मगर इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए जोएल ने भारतीय गेंदबाजों पर गुस्सा निकालते हुए 29 गेंदों पर 37 रन बनाए. हालांकि वह इसी स्कोर पर रवि शास्त्री का शिकार बने. इस मैच में भारतीय टीम ने 34 रनों से जीत दर्ज की थी.
8. मखाया एंटिनी नाबाद 42 रन 35 गेंदों पर

न्यूज़ीलैंड के दौरे पर गयी साउथ अफ्रीका टीम वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी थी. इसलिए इसके बाद के मैच में आत्मविश्वास बढाने के लिए जीत के तलाश में उतरी.
मगर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 119 रन पर 9 विकेट हो गया. इसके बाद आया मखाया एंटिनी ने नाबाद 42 रनों की पारी खेल कर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया.
9. शोयब अख्तर 43 रन 16 गेंदों पर

वर्ल्ड कप 2003 में पाकिस्तान के शोयब अख्तर ने एक शानदार पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 246 रनों का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने महज 80 रनों पर ही अपना 9 विकेट गंवा दिए. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शोयब ने अपनी तूफानी पारी खेलते 43 रन बनाए.
शोयब ने अपनी इस पारी में चार चौके और तीन बड़े छक्के लगाए. हालांकि वह फ्लिंटऑफ का शिकार बने और पाकिस्तान को 112 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
10. मोहम्मद आमिर 58 रन 28 गेंदों पर

2016 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 444 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. वहीं एक पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम का स्कोर एक समय 199 रनों पर नौ विकेट हो गया था.
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आमिर ने अपनी जबरदस्त पारी की शुरुआत की. आमिर ने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली.
The post 11 वें नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए इन 10 खिलाड़ियों ने बनाये है सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.