Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला क्रिकेट : 17 साल की केर ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

डबलिन (आयरलैंड), 14 जून; न्यूजीलैंड की एमेलिया केर ने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केर ने आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 1997 में बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 229) को पीछे छोड़ दिया। 17 साल की केर ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 232 रनों की नाबाद पारी खेली और महिला क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया। उन्होंने इस दौरान 145 गेंदों का सामना किया और 31 चौके तथा दो छक्के लगाए।

केर की रिकॉर्ड नाबाद दोहरे शतकीय पारी कीे बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में तीन विकेट पर 440 रन का विशाल स्कोर बनाया है।

महिला क्रिकेट में केर से पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था जो उन्होंने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में बनाया था। उन्होंने उस समय 229 रन की नाबाद पारी खेली थी।

The post महिला क्रिकेट : 17 साल की केर ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.