न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से न्यूजीलैंड का नाम विश्व क्रिकेट में स्थापित किया। इस तरह के कई नाम है और उनके बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का नाम भी एक चमकते सितारें के रूप में लिया जाता है। ब्रैंडन मैकुलन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए कई सालों तक सेवाएं दी।

ब्रैंडन मैकुलम 18 साल बाद एक बार फिर से उतरे रग्बी के मैदान में
क्रिकेट जगत में एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में माने जाने वाले ब्रैंडन मैकुलम क्रिकेट के साथ ही रग्बी के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। ब्रेैडन मैकुलम ने अपने शुरूआती दिनों में रग्बी खेल को खूब खेला है। एक दौर था जब उनको साउथ आइसलैंड सेकेन्डरी स्कूल की रग्बी टीम से बाहर कर दिया था।

मैकुलम रग्बी के मैदान में उतरे लेकिन नहीं दिला सके अपनी टीम को जीत
लेकिन शनिवार को 18 साल के बाद ब्रैंडन मैकुलम ने रग्बी के मैदान में कदम रखा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ड्यूनेडिन हाई स्कूल के एक्सवी टीम के लिए खेलने उतरे। 36 साल के मैकुलम भले ही शनिवार को रग्बी के मैदान में 18 साल बाद उतरे लेकिन वो 60 मिनट के अपने खेल में टीम को जीत के लिए प्रेरित नहीं कर सके। और उन्हें गोल के लिए मारने के चक्कर में गंभीर चोट भी लग गई।

स्थानीय डर्बी की टीम के लिए खेलकर लगा अच्छा
रेडियो लाइव पर ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि” ये एक संपर्क बि्दु से जुड़े रहने का थोड़ा सा पॉइंट था। लेकिन ऐसा कभी नहीं होने वाला था क्योंकि ये स्थानीय डर्बी था। मुझे उस डील से गुजरना पड़ा। और ये थोड़ी देर तो हो चुकी थी लेकिन ये इतना बुरा भी नहीं था।” ब्रैंडन मैकुलम हाल ही में आईपीएल खेलने के बाद अपने वतन लौटे हैं।

लड़को के साथ खेलकर आया बहुत मजा
इसको लेकर ब्रैंडन मैकुलम ने ट्वीट भी किया और अपने ट्वीट में लिखा कि “स्थानीय डर्बी में यूनाइटेड माटामाला बी के लिए आज 18 साल के बाद रग्बी में पहला मैच था। पसंद आया। असुविधा ये रही कि हम नीचे रहे लेकिन लड़को के साथ बहुत मज़ा आया।”
First game of Rugby for 18 years today for the United Matamata B team in the local derby. Loved it! Unfort we went down but had a lot of fun with the boys.
— Brendon McCullum (@Bazmccullum) June 2, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने 18 साल बाद इस मैदान में रखा कदम, लेकिन नहीं दिखा सके कोई कमाल appeared first on SportzWiki Hindi.