Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चिली-पोलैंड का मैच 2-2 पर ड्रॉ

पोजनान: पोलैंड और चिली के बीच विश्व कप पूर्व खेला गया अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड ने करीब 42000 घरेलू दर्शकों के सामने शुक्रवार को 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूकने वाली चिली ने बाद में शानदार वापसी की।

पोलैंड के लिए रोबर्ट लेवांदस्की ने 29वें और पियोटर जीलीन्सकी ने 33वें मिनट में गोल दागे। वहीं चिली के लिए डिएगो वाल्देस ने 38वें और मीको अल्बोरनोज ने 56वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

पोलैंड की टीम फीफा विश्व कप में सेनेगल, कोलम्बिया और जापान के साथ ग्रुप एच में है।

The post चिली-पोलैंड का मैच 2-2 पर ड्रॉ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.