अफगानिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते देहरादून में खेली गई टी-20 सीरीज में बांग्लादेश की टीम को 3-0 से सीरीज हरा दी है.
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा था. खासकर अफगानिस्तान के स्पिनरों ने तो इस सीरीज में अपनी घुमती हुई गेंदों का खूब जादू बिखेरा था.
अफगानिस्तान के स्पिनरों को हुआ टी-20 रैंकिंग में फायदा

अफगानिस्तान के स्पिनरों को टी-20 रैंकिंग में बहुत ज्यादा फायदा हुआ है. राशिद खान ने जहां अपने पहले स्थान को और ज्यादा मजबूत बना दिया है. वही मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की रैंकिंग में भी बहुत ज्यादा फायदा देखने को मिला है.
राशिद खान ने इस सीरीज से 54 अंक प्राप्त किये है और अब उनके कुल 813 रेटिंग अंक हो चुके है और उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान से 80 अंको का भारी फासला बना लिया है.
वही मुजीब उर रहमान ने 62 स्थान की लम्बी छलांग लगाईं है और वह 51वें स्थान पर आ चुके है. मोहम्मद नबी भी आईसीसी के नंबर-8 गेंदबाज बन चुके है. उनकी रैंकिंग में कुल 11 स्थान का उछाल आया है. वही वह आईसीसी टी-20 रैंकिंग के नंबर-2 ऑलराउंडर बने हुए है.
आइये डालते है एक नजर आईसीसी की टी-20 रैंकिंग पर :

इस प्रकार हो गई है आईसीसी की टीम टी-20 रैंकिंग :
रैंकिंग टीम अंक
1 पाकिस्तान 130
2 ऑस्ट्रेलिया 126
3 भारत 123
4 न्यूजीलैंड 116
5 इंग्लैंड 115
6 साउथ अफ्रीका 114
7 वेस्टइंडीज 114
8 अफगानिस्तान 91
9 श्रीलंका 85
10 बांग्लादेश 70
इस प्रकार हो गई है आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 बाबर आजम 881
2 कॉलिन मुनरो 801
3 ग्लेन मैक्सवेल 799
4 एरोन फिंच 763
5 एविन लुईस 753
6 मार्टिन गुप्टिल 647
7 एलेक्स हेल्स 679
8 विराट कोहली 670
9 मोहम्मद सहजाद 655
10 हैमलिटन मस्काद्जा 648
यह है अपडेट टॉप 10 टी20 गेंदबाजो की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 राशिद खान 813
2 शादाब खान 733
3 युज्वेंद्र चहल 706
4 इश सोढी 700
5 सैम्युल बद्री 674
6 मिचेल सेंटनर 665
7 इमरान ताहिर 650
8 मोहम्मद नबी 638
9 इमाद वसीम 637
10 जसप्रीत बुमराह 609
इस प्रकार है टॉप-5 ऑलराउंडर की सूची :
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 ग्लेन मैक्सवेल 389
2 मोहम्मद नबी 321
3 शाकिब अल हसन 279
4 जेपी डुमिनी 235
5 मार्लोन सैम्युल्स 230
The post टी-20 रैंकिंग: आईसीसी ने जारी की नई टी-20 रैंकिंग जाने किस स्थान पर है भारत और भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.