भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच डब्लिन के मैदान पर खेला जा रहा है. भारत और आयरलैंड बीच चल रहे इस मैच में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
208 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया भारत ने

आपकों बता दें, कि पहले खेलते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारत के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत की और भारतीय टीम के लिए पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े थे.
रोहित शर्मा और शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही भारतीय टीम 208 रन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही है. रोहित शर्मा ने जहां भारतीय टीम के लिए 61 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली. वही शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए 45 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली.
भारतीय टीम के बाकि बल्लेबाज कुछ खास ना कर सके है. सुरेश रैना जहां मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गये. वही एमएस धोनी मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गये. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तो अपना खाता भी नहीं खो सके है. वही आयरलैंड के लिए पीटर चेस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किये है.
अब देखना दिलचस्प होगा, कि आयरलैंड की टीम इस मिले हुए 209 रन के लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं.
The post पहले टी-20 मैच में भारत ने आयरलैंड को दिया 209 रन का लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.