Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2011 के हर मैच में इसलिए बल्लेबाजी के दौरान गाना गाया करते थे विरेंद्र सहवाग

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान ओपनर बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को एकसाथ काफी लम्बे समय बाद देखा गया है।

आपको तो पता ही होगा कि सचिन और सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रहे है, जिन्होंने एक साथ तक़रीबन 114 मैचों में बल्लेबाजी की है और 4 हजार से भी ज्यादा रन बनाये है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में सबसे ज्यादा 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड है, जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं बना पाया है। तो वीरेंद्र सहवाग के नाम दो बार टेस्ट क्रिकेट में तीहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साथ ही दोनों बल्लेबाजों के पास वनडे में दोहरे शतक बनाने का भी कारनामा है।

विक्रम साठाये के “व्हाट द डक” शो में सचिन तेंदुलकर ने पुराने यार सहवाग के बारे में बात करते हुए बताया है, कि वीरू जब भी बल्लेबाजी करते थे, तो साथ में गाना गाया करते थे और सामने वाले बल्लेबाज से ज्यादा बोलते नहीं थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन और सहवाग ने भारत के लिए साल 2001 से 2012 तक एकसाथ क्रिकेट खेली है।

बल्लेबाजी करते समय गाना गाते थे सहवाग

सचिन तेंदुलकर ने इस शो में बताया है कि वीरू बल्लेबाजी करते समय 2011 के विश्व कप से हमेशा गाना गाया करता था और मेरी नहीं सुना करता था। इनका कहना है कि वीरू इस कारण गाना गाया करता था, क्योंकि मन में कोई दूसरा सवाल न आये।

इसके अलावा सचिन ने यह भी बताया कि उस विश्व कप में सहवाग हर मैच में पहली ही गेंद पर चौका मारा करता था तो एक बार मैंने कहा था कि हर गेंद पर चौका लगाने की जरुरत नहीं, लेकिन वो अपना सिर हिलाते हुए गाना गा रहा था और बाद में इन्होंने इसके पीछे छिपे राज के बारे में बताया था।

सचिन ने कहा कि सहवाग ने बताया था कि गाना बंद करूंगा तो दिमाग कहीं और चला जाएगा इस कारण लगातार गाना गाता रहता हूँ इस कारण दिमाग एक जगह बना रहता है।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने साल 2011 के विश्व कप में भारत की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था खताब जिताने में अहम रोल था। हालांकि, फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ फ्लॉप जरूर रहे थे।

The post विश्वकप 2011 के हर मैच में इसलिए बल्लेबाजी के दौरान गाना गाया करते थे विरेंद्र सहवाग appeared first on SportzWiki Hindi.