क्रिकेट भारत में सर्वाधिक देखा जाने वाला खेल है. इसे हर क्षेत्र में, हर घर में खूब पसंद किया जाता है. विभिन्न आयु समूह के लोग इसे पसंद करते है. प्रसंशकों की धूम मची रहती है. आप को जानकार आज ये हैरान होगा कि इन खिलाड़ियों के वेतन में प्रत्येक साल में नया उछाल देखने को मिलता है, खिलाड़ी टीम में लगभग पूरे साल उपलब्ध रहते है तो उनके फिटनेस का भी ख्याल रखना पड़ता है.

बीसीसीआई जो कि सबसे अमीर बोर्ड में से एक है. खिलाड़ियों के ध्यान, रहन-सहन पर उसकी पूर्ण रूप से नजर रहती है. खिलाड़ी कठिन परिश्रम करते है, इसके साथ ही उनके फिटनेस पर ध्यान रखना होता है, इसे लेकर बीसीसीआई कभी भी ढुलमुल रवैया नहीं अपनाती है.
बीसीसीआई ने इस साल खिलाड़ियों के लिए वेतन को लगभग दोगुना कर दिया है. इस श्रेणी में आने वाले खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह है. इसके अलावा, खेल के सभी तीन प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए ‘वार्षिक प्लेयर अनुबंध’ में एक नई ‘ग्रेड ए +’ श्रेणी पेश की गई थी।
ग्रेड A+
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जिन्होंने अपने दमखम पर टीम इंडिया को मैच जिताया है. ये मध्यक्रम की रीढ़ है. ये तीनों फार्मेट के कप्तान है अपनी कप्तानी के कौशल के दम पर टीम को टीम जब समस्याओं में घिरी होती है, तो उससे निकालने का दमखम विराट कोहली के पास है.
अपनी फिटनेस के दम पर दूसरे खिलाड़ियों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करता है. सभी प्रारूपों में कप्तानी करने वाले विराट को ग्रेड A+ में रखा गाया है. इनका वार्षिक वेतन 7 करोड़ है.
रोहित शर्मा
धाकड़ ओपनर बल्लेबाज जिसने अच्छे अच्छे गेंदबाजों की धुनाई की है, इन्होने 2013 से लेकर अभी तक चार हजार छः सौ सोलह रन बनाए है. ये इंडिया के लिए तीनो फार्मेट खेलते हुए नजर आते है. इनका वार्षिक वेतन 7 करोड़ है. इनको भी विराट कोहली की तरह ग्रेड A+ में रखा गया है.
शिखर धवन
गब्बर के नाम से जाने वाले शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए कई अहम् मौके पर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया है. विपक्ष के लिए मुसीबत बनके खड़े होने का हुनर इनके पास मौजूद है, अपनी टीम के लिए संजीवनी बनकर उभरते हुए सितारे है, पिछले साल इनका ग्रेड C था जो अब ग्रेड A+ में परिवर्तित हो गया है. अब गब्बर का वार्षिक वेतन 7 करोड़ है.
भुवनेश्वर कुमार

गेंद को स्विंग कराने में माहिर भुवि ने अपनी गेंदों से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया है. भुवि 181 विकेट ले चुके है. पिछले साल इनके साथ 1 करोड़ रुपये का अनुबंध था, जो इस बार सात गुना बढ़ते हुए 7 करोड़ पहुंच गया.
जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने अपनी गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. इनका वार्षिक वेतन इस समय 7 करोड़ है.
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो पिछले वर्ष की सूची में सबसे ज्यादा वेतन भुगतान करने वाली सूची में थे. लेकिन इस बार इनको ग्रेड A में रखा गया है. धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया है यही कारण है की इनके अनुबंध पर फर्क पड़ा है अब इनको 5 करोड़ वार्षिक भुगतान किया जाएगा.
अजिंक्य रहाणे
अफगानिस्तान के साथ होने वाले एकमात्र एतिहासिक मैच में कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे का वार्षिक वेतन 5 करोड़ रुपये है. इनको भी ग्रेड A में रखा गया है.
मुरली विजय

टेस्ट में ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अदा करने वाले बल्लेबाज मुरली विजय काफी दिनों से टेस्ट टीम में ही नजर आ रहे है. इनको भी ग्रेड A में रखा गया है. इनका वार्षिक वेतन 5 करोड़ रुपये है.
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट के स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले पुजारा टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग भूमिका निभाते है. इनको भी ग्रेड A में रखा गया है. इनका वार्षिक वेतन 5 करोड़ रुपये है.
रिद्धिमान साहा
धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम में शामिल हुए साहा का भी टेस्ट क्रिकेट में योगदान ज्यादा है. इनको बी ही 5 करोड़ के क्लब में रखा गया है.
रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट का मुकाम हासिल करने वाले आश्विन का वार्षिक अनुबंध 5 करोड़ रुपये का है.
रवीन्द्र जड़ेजा
टीम इंडिया में आलराउंडर की भूमिका निभाने वाले रविन्द्र जड़ेजा का वार्षिक अनुबंध 5 करोड़ का है.
ग्रेड B( 3 करोड़ रुपये )
उमेश यादव
के एल राहुल
कुलदीप यादव
यजुवेंद्र चहल
हार्दिक पांड्या
इशांत शर्मा
दिनेश कार्तिक
मोहम्मद शामी
ग्रेड C ( 1 करोड़ रुपये )
सुरेश रैना
केदार जाधव
मनीष पाण्डेय
करुण नायर
अक्षर पटेल
पार्थिव पटेल
जयंत यादव
The post 2018-19 के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी में हुआ काफी इजाफा, लेकिन धोनी और कोहली में है काफी अंतर appeared first on SportzWiki Hindi.