आईपीएल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम की पहली परीक्षा अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच में है। इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर होगी। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम के पास विश्वकप की तैयारियों पर ध्यान देने का समय बचेगा। क्रिेकेट फैंस का पूरा ध्यान राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं।
विश्वकप से पहले हम आपको बता दें कि विश्व कप के दौरान भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भारी उलटफेर हो सकता है। खासकर मध्यक्रम की बल्लेबाजी में यह परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए एक नजर डालते हैं विश्वकप के दौरान भारतीय मध्यमक्रम की बल्लेबाजी पर…
3- विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपना आईपीएल का सफर खत्म किया है। यह सीजन कोहली के लिए खास नहीं था। उनकी टीम प्लेऑफ मुकाबले से ही बाहर हो गई थी।
इस आईपीएल में कोहली ने लगभग 50 रन की औसत से 530 रन बनाए हैं। वहीं कोहली की अगली परीक्षा इंग्लैंड दौरे में होगी। जहां इंडिया को तीन वनडे,तीन टी-20 और पांच टेस्ट मुकाबले खेलने हैं।
इससे पहले अफ्रीका दौरे में विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है। विराट ने अफ्रीका दौरे में 4 शतक जड़े थे। वहीं 186 की औसत से 558 रन बनाए थे। इसी के साथ कोहली ने द्विपक्षीय सीरीज में रोहित शर्मा के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।
15 जून को कोहली को नेशनल क्रिकेट एकादमी में एक टेस्ट से गुजरना होगा। अगर इस टेस्ट में कोहली पास होते हैं तो इंग्लैंड दौरे की तस्वीर साफ हो पाएगी।
The post 2019 विश्वकप में भारतीय टीम में होगा बड़ा उल्टफेर, बतौर ओपनर नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, जाने क्या होगा 3 से 7 तक का बल्लेबाजी क्रम appeared first on SportzWiki Hindi.