Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- नहीं है किसी को उम्मीद लेकिन अपने प्रदर्शन के दम पर ये 5 भारतीय खिलाड़ी विश्वकप टीम में बना सकते है जगह

क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप अगले साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेला जाना है। इस विश्व कप के लिए सभी शामिल होने वाली 10 टीमें अपनी ओर से पूरी जी जान लगाने को तैयार हैं।  इन टीमों में से खिताब की सबसे प्रबल दावेदार भारतीय टीम पर भी हर किसी की नजरें हैं।

भारत की विश्व कप के लिए चयन होने वाली टीम में कुछ खिलाड़ियों का नाम पूरी तरह से तय है. लेकिन कुठ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो अपने आप की दावेदारी पेश कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में एक जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है जहां पर हर खिलाड़ी के लिए विश्व कप की टीम में जगह बनाना आसान नहीं हैं।

भारतीय टीम के ये पांच युवा खिलाड़ी बना सकते हैं विश्व कप टीम में जगह

हम आपको आज ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पिछले कुछ समय के शानदार प्रदर्शन के दम पर अचानक से भारतीय विश्वकप की टीम के लिए दावेदारी ठोक चुके हैं। तो डालते हैं ऐसे ही 5 खिलाड़ियों पर एक नजर….

दीपक चाहर

राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन से जबरदस्त प्रभावित किया है। दीपक चाहर ने हाल ही में खेली गई आईपीएल लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खास छाप छोड़ी।

चाहर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी कौशल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दीपक चाहर ने आईपीएल में इस सीजन में खेले 12 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए।

उनके इस प्रदर्शन के दम पर चाहर को भारत ए की टीम में जगह मिली और वहां भी अपना प्रभाव छोड़ा है। ऐसे में दीपक चाहर को विश्वकप की अंतिम 16 सदस्यीय टीम में जगह दी जा सकती है।

The post विश्व कप 2019- नहीं है किसी को उम्मीद लेकिन अपने प्रदर्शन के दम पर ये 5 भारतीय खिलाड़ी विश्वकप टीम में बना सकते है जगह appeared first on SportzWiki Hindi.