Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 से पहले टीम मैनजमेंट को दिखी भारतीय टीम की बल्लेबाजी में खामियां, चहल और शिविल कौशिक को दी ख़ास जिम्मेदारी

एक वो समय था जब विश्व क्रिकेट में फिंगर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला था। पहले ज्यादातर फिंगर स्पिन गेंदबाज ही नजर आते थे जो अपना जबरदस्त कमाल दिखाने में कामयाब रहते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है अब फिंगर स्पिन गेंदबाजों पर कलाई के स्पिन गेंदबाजों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। अब कलाई के स्पिन गेंदबाज यानि रिस्ट स्पिन गेंदबाजों का स्तर आगे आता जा रहा है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने बल्लेबाजों को कराना चाहती है रिस्ट स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ मजबूत

रिस्ट स्पिन गेंदबाजों के बढ़ते प्रभुत्व के बीच  अब हर कोई टीम अपने बल्लेबाजों को रिस्ट स्पिन गेंदबाजों के सामने मजबूत करना चाहती है। रिस्ट स्पिन गेंदबाजों का खौफ कम करने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट भी अपनी कोशिश में जुट गई है। भारतीय टीम मैनेजमेंट भारतीय बल्लेबाजों को रिस्ट स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पारंगत बनाना चाहती है और ये कवायद अब शुरू भी कर दी है।

दो शानदार रिस्ट स्पिन गेंदबाजों को भेजा नेट सेशन के लिए

जी हां… भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को रिस्ट स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मजबूत करने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा कदम उठाया है।भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए रिस्ट स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मजबूत बनाने के लिए दो बेहतरीन रिस्ट स्पिन गेंदबाजों को नेट सेशन में भेजा है।

इस काम के लिए टीम मैनेजमेंट ने युजवेन्द्र चहल और शिविल कौशिक का किया चयन

ये दो रिस्ट स्पिन गेंदबाज हैं भारतीय वनडे टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल और आईपीएल मेें अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखा चुके गुजरात के शिविल कौशिक को। भारतीय बल्लेबाजों को रिस्ट स्पिन गेंदबाजी खिलाफ अभ्यास कराने के लिए इन दोनों रिस्ट स्पिन गेंदबाजों को नेट सेशन में भेजा है।

शिवल कौशिक और चहल दोनों ही हैं अच्छे रिस्ट स्पिन गेंदबाज

युजवेन्द्र चहल तो इस समय भारतीय सीमित ओवर की टीम के सबसे महत्वपूर्ण स्पिन गेंदबाज हैं तो वहीं शिविल कौशिख ने आईपीएल के दौरान अपनी अजीब गेंदबाजी एक्शन से हर किसी को प्रभावित किया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इन दो स्पिन गेंदबाजों को जिम्मा सौंपा है कि वो नेट में जाकर भारतीय बल्लेबाजों को रिस्ट स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कराएं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विश्वकप 2019 से पहले टीम मैनजमेंट को दिखी भारतीय टीम की बल्लेबाजी में खामियां, चहल और शिविल कौशिक को दी ख़ास जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.