हाल में वन डे क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें वर्ल्ड कप 2019 के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. वही अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जेम्स टेलर ने भी इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने की घोषणा कर दी है. आप को बता दे कि वर्ल्ड कप में 2019 में इंग्लैंड में खेला जा रहा है. ऐसे में मेजबान होने की वजह से इंग्लैंड को दावेदार के रूप में देखा जा रहा है.
हम वर्ल्ड कप जीत सकते है

वर्ल्ड कप में जीत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से 2015 का वर्ल्ड कप हमारे लिए कुछ ख़ास नही रहा था. लेकिन हमारे पास 2019 का वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “हम इस वर्ल्ड की नंबर 1 टीम है. हमने 2015 में मिली हार के बाद काफी कुछ सिखा है. मुझे लगता है कि जिस वजह से खिलाड़ी काफी मजबूत हो गए है और इंग्लैंड के लिए अच्छा करना चाहते है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी ही वर्ल्ड कप उठा रहें होंगे.”
ये युवा खिलाड़ी को जागरूक करेगा

वर्ल्ड कप को लेकर जीत पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“ये बहुत बड़ा आयोजन है. अगर इसमें हम अच्छा करने सफल होते है तो कई युवा आगे आएँगे. इस वर्ल्ड कप पर दुनियाभर की नज़र है. ऐसे में हमे इस वर्ल्ड कप में अच्छा करा होगा, ताकि युवा खिलाड़ी अच्छा कर सके.”
आप को बता दे कि इंग्लैंड ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया है. उनकी इस जीत के बाद उन्हें वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि इंग्लैंड आने वाले समय में कैसा प्रदर्शन करती है.
The post जेम्स टेलर ने की भविष्यवाणी ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका नहीं बल्कि इस बार ये देश बनेगा विश्वकप 2019 का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.