आईसीसी विश्व कप 2019 को शुरु होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले गर्मियों में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला है. अभी से फैन्स कयास लगाने में जुट गए हैं कि आगामी विश्वकप का विजेता कौन सी टीम होगी. क्रिकेट जानकार टीम इंडिया को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं. हालांकि कुछ और पसंदीदा टीमें हैं जो इस रेस में बनी हुई हैं लेकिन अब तो यह आने वाला वक़्त ही तय करेगा कि किस टीम के सर ताज सजता है.
आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे पांच कारण बताएंगे जिसे पढ़ आपको भी भारतीय टीम से उम्मीद बढ़ जायेगी और आप भी टीम इंडिया को इस बार की खिताब का प्रबल दावेदार मानने लगेंगे.
सलामी जोड़ी

टीम इंडिया का सबसे मजबूत पक्ष में से पहला यह भी है. टीम इंडिया के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा आते हैं. दोनों टीम को वर्षों से ठोस शुरुआत दिला रहे हैं, जिससे आने वाले बल्लेबाजों के लिए चीज़ें आसान हो जाते हैं. इस दोनों जोड़ी ने पारी की शुरुआत करते हुए अब तक 3323 रन बना डाले हैं, जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह कितनी खतरनाक जोड़ी है. मौजूदा समय में शिखर धवन शानदार लय में दिख रहे हैं वहीं रोहित शर्मा दुनिया के एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं.
कुलदीप- चहल की जोड़ी

अभी अगर दुनिया की सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी की बात होगी तो इन दोनों का नाम जरूर आएगा. युजेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने कई मैच अपने दम पर भारत को जिताए हैं. इन दोनों गेंदबाजों को पढ़ पाना दुनिया के हर बल्लेबाज के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है.
वनडे क्रिकेट में इन दोनों की जोड़ी ने (चहल और कुलदीप) 40 (22 + 18) संयुक्त पारी में 81 (43 + 3 9) विकेट लिए हैं, जिसका मतलब है कि वे लगभग हर मैच में चार विकेट लिए हैं. इन दोनों गेंदबाजों पर आगामी विश्वकप में विशेष नज़र होगी.
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट

मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास परफेक्ट डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की. इन दोनों की जोड़ी को भारत के लिए किसी तुरुफ के इक्के से कम नहीं है.
डेथ ओवर में ये दोनों गेंदबाज बल्लेबाजों को खूब छाक-छकाते हैं. या यू कहे कि भारत के क्रिकेट इतिहास में ये दोनों डेथ ओवर के लिए अब तक की सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं तो गलत नहीं कहलायेगा.
दुनिया का बेस्ट फिनिशर

किसी भी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका बेहद अहम होती है. मैच फिनिश करना गेम का सबसे टफ पहलू होता है. इस काम में महारथ जिस खिलाड़ी को प्राप्त है वह भारतीय टीम में फिलहाल मौजूद है.
जी हाँ, हम यहाँ बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिन्हें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी बेस्ट फिनिशर का नाम दे चुके हैं. धोनी बहुत अनुभवी भी हैं, जिसका फायदा आगामी विश्वकप में देखने को मिलेगा.
The post ये हैं चार कारण जिस वजह से भारत जमा सकता है 2019 विश्व कप ख़िताब पर कब्ज़ा appeared first on SportzWiki Hindi.