Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस बदलाव के साथ टी-20 क्रिकेट में नजर आ सकती है भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आप काफी समय से भारतीय टीम के मैच का इंतजार कर रहें हो तो अब आपका यह इंतजार जल्द ही पूरा होने जा रहा है। जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच खेलने जा रही है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन मैचों में भारतीय टीम में कुछ नया बदलाव करते नजर आ सकते है। शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अगले टी-20 मैच और इसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली तीन मैचों की सीरीज के दौरान भारतीय टीम अपने मध्यक्रम के साथ प्रयोग कर विपक्षी टीमों को चौंकाना चाहती है।

रिपोर्ट एक अनुसार बताया जा रहा है विराट कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद कहा कि हम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सलामी जोड़ी के अलावा हम मध्य क्रम में काफी प्रयोग करेंगे। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खाता भी नहीं खोल सके विराट ने कहा कि हम अगले कुछ ट्वेंटी-20 मैचों में लचीलापन अपनाएंगे। हम आवश्यकता के अनुसार बल्लेबाजी क्रम तय करेंगे और विपक्षी टीम को चौंकाने का प्रयास करेंगे। यह प्रयोग करने से विपक्षी टीम को पेरशान करने की योजना है। विराट कोहली ने कहा कि ऐसे प्रयोग से उन बल्लेबाजों को मौका मिलता है जिन्हें आमतौर पर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता। जिन बल्लेबाजों को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला, उन्हें अगले मैच में मौका दिया जाएगा।

अभी भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 76 रन से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 208 बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड टीम निर्धारित ओवरों में 132 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में सुरेश रैना तीसरे क्रम और पूर्व कप्तान एमएस धोनी चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इससे पहले शिखर धवन (74) और रोहित शर्मा (93) की सलामी जोड़ी ने 160 रन जोड़े थे। इस बदलाव की वजह से टीम को बहुत फायेदा होने की उम्मीद है।



Herald