Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए भारत को मिला सबसे मुश्किल ग्रुप, देखे कब और किससे होंगे इंडिया के मैच

आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में शानदार करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था. इंग्लैंड में खेले गये 2017 महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी. हालाँकि, फाइनल मैच में भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

भारतीय टीम अब टी-20 विश्व कप 2018 के लिए तैयार 

आपकों बता दें, कि 9 नवंबर 2018 से आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप खेला जाना है. यह आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज की धरती पर खेला जाना है. इस महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम पूरी तरह तैयार है.

आपकों बता दें, कि पिछली बार साल 2016 में आईसीसी महिला विश्व भारत में खेला गया था. हालाँकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में उतना खास नहीं रहा था.

आईसीसी ने महिला विश्व कप का कार्यक्रम किया जारी 

आपकों बता दें, कि आईसीसी महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी हो गया है. आईसीसी ने दो ग्रुप में टीमों को बाटा है. ग्रुप ए में आईसीसी ने मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और क्वालीफायर ए टीम को जगह दी है. वही ग्रुप बी में आईसीसी ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर बी को जगह दी है.

भारत के मैच होंगे इस डेट को 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 9 नवंबर को खेलेगी. वही भारतीय टीम अपना दूसरा मैच पाकिस्तान की टीम से 11 नवंबर को खेलेगी.

भारतीय टीम अपना तीसरा मैच 15 नवंबर को क्वालीफायर बी टीम से खेलेगी. वही भारतीय टीम अपना अंतिम और चौथा मुकाबला 17 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलेगी.

आपकों बता दें, इस विश्व कप से पहले 6 टीमों के बीच क्वालीफायर मैच खेले जाना है और इन्ही क्वालीफायर मैचों में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा.

भारत : 9 नवंबर 2018 बनाम न्यूजीलैंड 

भारत : 11 नवंबर 2018  बनाम पाकिस्तान 

भारत : 15 नवंबर 2018  बनाम क्वालीफायर 2 

भारत : 17 नवंबर 2018  बनाम ऑस्ट्रेलिया 

The post आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए भारत को मिला सबसे मुश्किल ग्रुप, देखे कब और किससे होंगे इंडिया के मैच appeared first on SportzWiki Hindi.