Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, साथ दी टीम इंडिया को चेतावनी

आईपीएल के खत्म होने के बाद भारत  को अब टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड जाना है. जहाँ पर भारत को आयरलैंड से दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में अब आयरलैंड से सीरीज से पहले अपने 14 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है . तो आइये जानते है आयरलैंड की टीम:

आयरलैंड की टीम 

Image result for ireland cricket

भारत के खिलाफ होनी वाली सीरीज के लिए आयरलैंड ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान गैरी विल्सन के हाथों में है.

आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बलबीरनी,  पीटर चेस , जॉर्ज डॉक्रेल , जोश लिटिल , एंड्रयू मैकब्राइन , केविन ओ’ब्रायन , विलियम पोर्टरफील्ड , स्टुअर्ट पोएन्टर , बॉयड रैंकिन , जेम्स शैनन , सिमी सिंह , पॉल स्टर्लिंग , स्टुअर्ट थॉम्पसन,गैरी विल्सन(कप्तान) 

हमने एक संतुलित टीम चुनी है 

Image result for ireland cricket

क्रिकेट आयरलैंड के लिए चयनकर्ताओं के अध्यक्ष एंड्रयू व्हाइट ने कहा कि

“हम खेल के इस फ़ॉर्मेट के लिए एक मजबूत टीम बनाना चाहते है. इसी वजह से हमने इनफॉर्म खिलाड़ियों को मौका दिया है. हमने टीम को संतुलन देने के लिए युवा खिलाड़ियों को भी चुना है. हमारी कोशिश है कि हम एक संतुलित टीम का चुनाव कर सके. टीम के काफी ज्यादा खिलाड़ी आगे जाना चाहते है. इसी वजह से उन्हें इनको चुना गया है. हमारी नज़र इस सीरीज के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी है.”

Related image

आगे बात करते हुए उन्होने कहा कि

“हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों का पूल है. हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा टी-20 क्रिकेट का अनुभव देना चाहते है. हम इसी दिशा में काम कर रहें है. विश्व टी -20 कप क्वालिफायर में अभी भी 12 महीने बाकी है. ऐसे में हम इसी दिशा में अपनी टीम का निर्माण कर रहें है . हमे उम्मीद है कि हमारी टीम इसी दिशा में आगे बढ़ेगी और 2020 के वर्ल्ड कप के लिए प्रवेश हासिल कर सकेगी.”

अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ होनी वाली सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है. 

The post भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, साथ दी टीम इंडिया को चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.