Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के टी-20 मैच में बांग्लादेश ने भारत को बुरी तरह से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क:मलेशिया में चल रहे महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम को तीसरे मैच में बांग्लादेश से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारत को बांग्लादेश के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 3 वीकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद बांग्लादेश टीम ने अपने नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना लिया है।

महिला एशिया कप टी-20 में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के चार अंक है लेकिन नेट रनरेट के आधार पर भारत पहले स्थान पर है। एशिया कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 142 रन से हराया और दूसरे मैच में थाईलैंड को 66 रन से हराया था।



Herald