Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वुड्स 23वें स्थान पर, लाहिड़ी टी 37वें स्थान पर रहे

डबलिन
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी एक ओवर 73 के स्कोर के साथ मेमोरियल टूर्नामेंट में संयुक्त 37वें स्थान पर रहे। वह पिछले दौर के बाद संयुक्त 21वें स्थान पर थे और कुल छठे स्थान पर रहे। ब्रायसन डिचैम्ब्यू ने बायोंग हुन अन और काइल स्टानले को प्लेआफ में हराकर खिताब जीता। 

तीनों का स्कोर 15 अंडर था जिसके बाद प्लेआफ से विजेता का निर्धारण किया गया। टाइगर वुड्स आखिरी दौर में अपना शानदार फार्म बरकरार नहीं रख सके और नौ अंडर 279 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 23वें स्थान पर रहे ।