Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिद्धिमान साहा या ऋषभ पंत नहीं, बल्कि यह विकेटकीपर दिला सकता है भारतीय टीम को इंग्लैंड में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम को 1 अगस्त से 11 सितंबर के बीच इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड की यह टेस्ट सीरीज का क्रिकेट प्रेमी बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन इस दौरें से पहले भारतीय टीम के लिए एक समस्या आ खड़ी हुई है.

इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को विकेटकीपर की समस्या 

भारतीय टीम अपने इस इंग्लैंड दौरें की तैयारियां जोरों-शोरो से शुरू कर रही है, लेकिन भारतीय टीम के लिए एक बात चिंता का विषय बनी हुई है.

दरअसल, भारतीय टीम के पास धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कोई अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है. हालाँकि, रिद्धिमान साहा पर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बहुत भरोसा दिखाया है, लेकिन वह अबतक भारतीय टीम की उम्मीदों पर खरें नहीं उतर पाये है.

इंग्लैंड में दिनेश कार्तिक हो सकते है साहा से अच्छा विकल्प 

इंग्लैंड की धरती में दिनेश कार्तिक, रिद्धिमान साहा से अच्छा विकल्प हो सकते है. रिद्धिमान साहा की विकेटकीपिंग तो अच्छी है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं है. अगर दिनेश कार्तिक को टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड भेजा जाता है, तो वह बल्ले के साथ भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते है और विकेटकीपिंग में भी टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकते है.

दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड इंग्लैंड में शानदार 

आपकों बता दें, कि दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड इंग्लैंड की धरती पर शानदार रहा है. दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड की धरती पर कुल 3 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे दिनेश कार्तिक ने 43.83 की शानदार औसत से 263 रन बनाये हुए है.

उन्हें इंग्लैंड की धरती में खेलने का अच्छा ख़ासा अनुभव है. वह भारतीय टीम के लिए भी कुल 21 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 1000 रन भी बनाये हुए है.

अगर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिद्धिमान साहा की जगह दिनेश कार्तिक को शामिल किया जाता है, तो भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम और भी मजबूत हो जायेगा और भारतीय टीम टेस्ट सीरीज जीतने की एक प्रबल दावेदार टीम बन सकती है.

The post रिद्धिमान साहा या ऋषभ पंत नहीं, बल्कि यह विकेटकीपर दिला सकता है भारतीय टीम को इंग्लैंड में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.