Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार 2 जीत के बाद भारत A को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मिली हार के बाद आ रही है कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ लोहा लेने वाली है लेकिन वहीं भारत की ए की टीम इंग्लैंड में टक्कर लेने के लिए पिछले कुछ दिनों से जुटी हुई है। भारत ए की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड में होने वाली इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के साथ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए पहुंची है। ट्रॉई सीरीज से पहले भारत ए ने अभ्यास मैचों में ईसीबी और लीसेस्टरशायर को तो हराकर बेहतरीन शुरूआत की लेकिन शुक्रवार को इंग्लैंड लॉयंस ने भारत ए को आसानी से हरा दिया।

भारत ए की इंग्लैंड लॉयंस के हाथों शर्मनाक हार

इंग्लैंड लॉयंस और भारत ए के बीच 22 जून को खेले गए वार्मअप मैच में भारत ए को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड लॉयंस ने भारत ए को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया।

भारत ए 232 रनों पर ही सिमटा

इस मैच में भारत ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। लेकिन भारत ए के स्टार बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। भारत ए के बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल दोनों ही नाकाम रहे, तो वहीं रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, साथ ही शुभमन गिल ने 37 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रनों का योगदान दिया।  भारत ए 46.3 ओवर में ही 232 रनों पर सिमट गई।

निक गुबिंस के शतक के दम पर इंग्लैंड लॉयंस की आसान जीत 

इसके जवाब में इंग्लैंड लॉयंस के लिए शुरूआत अच्छी नहीं रही और उनके सलामी बल्लेबाज कोडमोर 7 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज निक गुबिंस और तीसरे नंबर पर खेलने आए हेन ने भारत ए को कोई मौका नहीं दिया और दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी कर जीत का मार्ग प्रशस्त किया। निक गुबिंस के शानदार शतक 128 रन नॉट आउट और हेन के 54 रनों की मदद से इंग्लैंड लॉयंस ने लक्ष्य को 41.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

भारत ए की हार पर ट्वीटर रिएक्शन

मैच में भारत ए की हार के बाद ट्वीटर पर यूजर्स की तरफ से जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। ट्वीटर पर लोगों ने भारत ए की हार को लेकर श्रेयर अय्यर एंड कंपनी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

देखिए ये ट्वीट्स 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post लगातार 2 जीत के बाद भारत A को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मिली हार के बाद आ रही है कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.