बेंगलुरु में 14 जून को होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अपने डेब्यू टेस्ट मैच में विपक्षी टीम अफगानिस्तान को अपनी चाइना गेंदबाजी से परेशान कर सकते है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में स्पिनरों के बीच गजब का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.

अफगानिस्तान अपने पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अपने 4 स्पिनरों को मौक़ा देकर इस मैच को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. उसके पास राशिद खान जैसा अहम मौके पर विकेट लेने वाला गेंदबाज है.
जो अपने गेंदबाजी के बलबूते पूरे मैच को पलटने का माद्दा रखता है. इस आईपीएल सत्र में अपने अजब प्रदर्शन के द्वारा प्रभावित करने वाला गेंदबाज मुजीब उर रहमान भी है तो ये मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है.
बेंगलुरु में स्पिनरों के बीच में बेहद दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है जिसमें भारत की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज ऐतिहासिक मैच में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है.

कुलदीप अपने टेस्ट डेब्यू को लेकर बेहद उत्साहित हैं. बकौल कुलदीप यादव ये मैच दोनों टीमों के बीच होने वाले मैचों में एक शानदार और जानदार मैच होगा. इस मैच से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा.
राशिद खान टी-20 का बेहतरीन गेंदबाज है उसने लगभग सभी टीमों के सात खेला हुआ है उसने छोटे फार्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है यहाँ पर भी अच्छा करेगा, उम्मीद है कि, मैं भारत के लिए प्रदर्शन करने में सक्षम हूं और वह भी अफगानिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। “ ये कुलदीप ने स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत के दौरान बताया.
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच में ये अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होगा. विराट कोहली की अनुपस्थिति में इस मैच के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया गाया है.
ख़राब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य के पास बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जिताने और मैनेजमेंट का भरोसा जीतने के लिए शानदार समय है जिसे वह भी बखूबी जानते है.
The post ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले कुलदीप यादव ने इन 2 खिलाड़ियों को बताया भारत के लिए खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.