बांगलादेश और अफगनिस्तान की टीम बीच हुई टी-20 सीरीज में अफगानी लड़कों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. शुरुआत से ही माना जा रहा था कि ये सीरीज राशिद खान और मुजीब उर रहमान की उपस्थिति में बड़ी ही रोचक होने वाली है, लेकिन शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा कि इस सीरीज में अफगानी लड़कों के सामने बांग्लादेशी जूझते हुए नजर आयेंगे.

3 मैचों के टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से सीरीज जीत ली. पूरी सीरीज में बांग्लादेशी टीम संघर्ष करती हुई नजर आयी. कोई भी बल्लेबाज अफगानी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका.
वैसे तो बांग्लादेशी टीम मैदान पर खूब नागिन डांस करती हुई नजर आती है. आखिरी टी -20 मैच में अफगानी टीम ने बांग्लादेशी टीम के सामने नागिन डांस कर उनको शर्मिदा कर दिया.
वाक्या तब का है जब आखिरी ओवर में बांग्लादेशी टीम को 9 रन चाहिए थे. गेंदबाजी आक्रमण पर राशिद खान को लगाया गया. राशिद ने सुझबूझ दिखाते हुए पहली 5 गेंद पर 5 रन दिए अब आखिरी गेंद दोनों टीम के लिए महत्त्वपूर्ण थी.

आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को 4 रन चाहिए थे, हक ने गेंद को उठा के मारा एक समय ऐसा लगा गेंद सीमा रेखा को पार गयी, लेकिन सफीउल्लाह ने गेंद को 6 रन पहुंचने से बचाया, नबी ने सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए 2 रन ही लेने दिए, तीसरा रन लेने के लिए महमुदुल्लाह भागे लेकिन आउट हो गए.
इसी के साथ बांग्लादेश ये मुकाबला भी 1 रन से हार गया. इसके बाद अफगानी टीम ने बांग्लादेशी टीम के नागिन डांस का जवाब देते हुए मैदान पर खूब डांस किया.
— Rashid Fan (@rashidrealfan) June 8, 2018
इसे ट्विटर पर राशिद खान ने शेयर भी किया है. जिसमें अफगानी तेम नागिन डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसे लोग खूब देख रहे है.
The post वीडियो – 3-0 से सीरीज जीतने पर बांग्लादेश के सामने अफगानिस्तान ने किया नागिन डांस, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.