Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी: रानी रामपाल के आखिरी गोल की बदौलत भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया

मेड्रिड। गुरजीत कौर (28वें), लालरेमसियामी (32वें) और कप्तान रानी (59वें) द्वारा किए गए गोलों की मदद से भारत की महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में स्पेन को 3-2 से हरा दिया। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले मैच में भारत को 0-3 से हार मिली थी जबकि दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

महिला हाकी

कांसेजो सुपीरियर दे डेर्पोटेस हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने तीसरे मिनट में मारिया लोपेज के गोल की मदद से बढ़त हासिल की लेकिन भारत ने इसके बाद चार मिनट के अंतराल में दो गोल करते हुए हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

लोला रिएरा ने हालांकि 58वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया लेकिन भारतीय कप्तान ने इसके एक मिनट बाद ही एक शानदार फील्ड गोल करते हुए भारत को फिर से 3-2 से आगे कर दिया।

ज्ञात हो कि रानी रामपाल की अगुआई वाली टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की और अंतिम दो क्वार्टर में अपना पूरा दबदबा बनाए रखा। पहले दो क्वार्टर में मेजबान स्पेन हावी रहा। पहले क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की और कुछ अच्छे मौके बनाए।

अब दोनों टीमों के बीच चौथे मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 23.00 बजे होगा।

The post महिला हॉकी: रानी रामपाल के आखिरी गोल की बदौलत भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.