Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन भारतीय खिलाड़ियों को 3 महीने से बीसीसीआई ने नहीं दी बढ़ी हुई सैलरी

टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों को अभी तक अपने संसोधन की सैलरी नहीं मिल पायी है, हालांकि केंद्रीय अनुबंधों पर पांच मार्च को ही उनके हस्ताक्षर करवा दिए गए थे और अब आज 22 जून को प्रशासकों की समिति के विरोध में होने वाली बीसीसीआई की विशेष बैठक में यह मुद्दा भी सबसे अहम मुद्दा बनकर सामने आने वाला है जिसमें खूब चर्चा होने की आशंका है।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम कल अर्थात 23 जून को ब्रिटेन का दौरा करने जा रही है जहाँ लगभग तीन महीने तक आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज खेलनी है। इस तरह आज तक़रीबन दस मुद्दों पर बात होने वाली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बताया है,

“हां, अनुबंध मेरे पास हैं। अगर मीटिंग में संशोधित वेतन संरचना को मंजूरी मिल जाती है, तो मैं इस पर हस्ताक्षर कर दूंगा। अगर वे इसे मंजूरी नहीं देते हैं तो मेरे हाथ बंधे हैं। किसी भी नीतिगत फैसले को आम सभा की मंजूरी की जरूरत होती है और मैं नियम नहीं तोड़ सकता।”

खिलाड़ियों के संसोधित वेतन के न मिलने के कारण बीसीसीआई के अधिकारी विनोद राय भी चिंतित है। इन्होंने आगे बात करते हुए कहा है,

“मुझे व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लग रहा कि खिलाड़ियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। मुझे जरा भी पता नहीं है कि आम सभा में क्या निर्णय निकलेगा। लेकिन काफी समय से वित्तीय समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा हुआ था। खिलाड़ियों के साइन के तत्पश्चात इस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी सचिव को भेज दी गई थी।”

इस तरह आपको जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को ग्रेड ए+ वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती है। जबकि ग्रेड ए वालों को 5 करोड़, ग्रेड बी में आने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और सी वालों को 1 करोड़ की सैलरी दिए जाए, लेकिन अब तक खिलाड़ियों को संशोधित सैलरी नहीं मिल पायी है।

इस तरह आज इस मामले पर बात होने वाली है। ए+ ग्रेड में विराट कोहली, धवन और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज तथा भुवी और बुमराह भी शामिल है।

The post इन भारतीय खिलाड़ियों को 3 महीने से बीसीसीआई ने नहीं दी बढ़ी हुई सैलरी appeared first on SportzWiki Hindi.