Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेम्परिंग के 3 महीने बाद स्टीवन स्मिथ की ऐसी तस्वीर आई सामने, जिसे आपकी आँखे भी हो जायेगी नम

आईसीसी ने बॉल टेम्परिंग मामले पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध व पुरे 100 प्रतिशत मैच फ़ीस का जुर्माना लगाया गया है.  इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ा कदम उठाते हुए स्टीवन स्मिथ को पुरे एक साल के लिए अपनी राष्ट्रिय टीम से सस्पेंड कर दिया था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गये थे स्मिथ 

बॉल टेम्परिंग में फसने के बाद स्मिथ काफी दुखी हुए थे. बैन लगने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफ़ी मांगी थी. इस दौरान वह काफी भावुक हो गए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने भी लगे थे.

कनाडा ग्लोबल लीग में ले रहे है हिस्सा 

आपकों बता दें, कि स्टीवन स्मिथ अपनी राष्ट्रिय टीम से तो एक साल का बैन झेल रहे है, लेकिन वह इस बीच कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे है. डेविड वार्नर भी कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का हिस्सा है.

न्यूयॉर्क के एक होटल में स्पॉट हुए स्मिथ 

आपकों बता दें, कि इसी बीच स्टीवन स्मिथ न्यूयॉर्क के एक होटल में एंजॉय करते हुए स्पॉट हुए है. वह कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में हिस्सा लेने से पहले काफी रिलेक्स मुड में दिखे है. वह वहां बियर का मजा उठाते हुए देखे गये और किसी प्रशंसक ने उनकी तस्वीर ले ली है. बता दें, कि प्रशंसक स्मिथ को न्यूयॉर्क के होटल में देख हैरान रह गये है.

हेराल्ड सन ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा, “पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान को न्यूयॉर्क के एक होटल में अकेले समय बिताते हुए देखा गया. वह बहुत दुखी और अकेले दिखते है. हालाँकि, यह एक अच्छी बात है कि उसके पास फोन था. वह किसी और आदमी के साथ बातचीत भी नहीं कर रहे थे.

वह एक शानदार शाम में मौजूद थे उनके चारों ओर लोग पार्टियां व मस्ती कर रहे थे जोरदार रॉक संगीत भी बज रहा था, लेकिन स्टीव स्मिथ किसी की भी कंपनी नहीं लेना चाहते थे.”

The post बॉल टेम्परिंग के 3 महीने बाद स्टीवन स्मिथ की ऐसी तस्वीर आई सामने, जिसे आपकी आँखे भी हो जायेगी नम appeared first on SportzWiki Hindi.