भारतीय टीम आईपीएल के लंबे सफर के बाद एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट ट्रेक पर लौट रही है। 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है। भारत और अफगानिस्तान के बीच बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच हर किसी की नजरें लगी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ है अश्विन से उम्मीदें
इस मैच में भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर कप्तानी अजिंक्य रहाणे कौ सौंपी गई है। विराट कोहली तो नहीं है लेकिन भारतीय टीम के बाकी सभी प्रमुख खिलाड़ी इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हीं में से एक हैं भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन….

अश्विन के पास अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका
आर अश्विन जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कमाल दिखाने उतरेंगे। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेलने जा रही अफगानिस्तान के खिलाफ आर अश्विन से बड़ी उम्मीदें हैं। अश्विन से जहां क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी उम्मीदें है तो साथ ही अश्विन की निगाहें भी भी इस टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर की एक और उपलब्धि हासिल करने पर है।

3 विकेट लेते ही मिचेल जॉनसन को कर देंगे पीछे
जी हां आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अपनी सफलता की ओर एक और कदम बढ़ा सकते हैं। आर अश्विन इस समय अपवने टेस्ट करियर में 311 विकेट हासिल कर चुके हैं। अश्विन अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट हासिल करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को पीछे छोड़ देंगे। मिचेल जॉनसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 313 विकेट हैं।

अश्विन के इस समय हैं टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट
साल 2011 में अपने करियर की शुरूआत करने वाले आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में अब तक खेले 57 टेस्ट की 107 पारियों में अपने नाम 311 विकेट कर चुके हैं। इस दौरान अश्विन ने 26 बार पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है तो 7 बार मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन इस समय जहीर खान के 311 विकेट के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 27वें स्थान पर हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post 3 विकेट लेते ही अश्विन तोड़ेंगे उस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, जिसने कोहली, सचिन जैसे खिलाड़ियों की नाक में किया था दम appeared first on SportzWiki Hindi.