आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप कराने का निर्णय लिया है. पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. यह वर्ल्ड रैंकिंग की शीर्ष नौ देशों के बीच खेली जाएगी. जिसमें सभी टीमों के 6-6 मैच होंगे. 15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमें तीन मैच अपने घर में और तीन मैच घर से बाहर खेले जाएंगे. वहीं इसका फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा. चलिए आपको बताते हैं कौन सी टीमें शीर्ष चार में मौजूद रहेंगी.
4- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट की एक मजबूत टीम है. जिसके पास बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक शानदार नज़र आ रही है. बॉल टेम्परिंग मामले में बैन की वजह से बाहर होने वाले स्टीव स्मिथ और डेविड तब तक टीम में वापस आ जाएंगे. टेस्ट रैंकिंग में इस समय वह तीसरे स्थान पर मौजूद है. टिम पेन और नाथन लायन जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनर साबित होंगे.
3- इंग्लैंड

वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद इंग्लैंड इस समय शानदार फॉर्म में है. टेस्ट के जबरदस्त बल्लेबाज एलिस्टर कुक लगातार रन बना रहे है. इसके अलावा जो रूट और एलेक्स हेल्स जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी के सामने टिककर रन बना सकते हैं. वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स जैसे जबरदस्त गेंदबाज इंग्लैंड के पास हैं.
2- साउथ अफ्रीका

टेस्ट में हाशिम अमला, क्वींटन डी कॉक, जेपी डुमनी और फाफ डुप्लेसी जैसे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका को मजबूत टीमों में से अलग खड़ा करते हैं. होने वाली टेस्ट चैंपियनशिप में अफ्रीका चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार मे से एक है. मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका भारत के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है.
1. टीम इंडिया

भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग पर काबिज है. पिछले काफी समय से भारत टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करता आ रहा है. शिखर धवन और मुरली विजय की सलामी जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में शानदार कर रही है. जबकि विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की वजह से मध्यक्रम काफी मजबूत है.
वहीं रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट के शानदार ऑल राउंडर बन चुके हैं. ऐसे में भारतीय टेस्ट चैंपियनशिप का पहला ख़िताब हासिल करना चाहेगी.
The post आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में ये 4 टीम रहेगी टॉप, इन 2 के बीच हो सकता है फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.