Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद की फिरकी में फसीं बांग्लादेशी टीम, मिली 45 रनो से हार

खेल डेस्क। अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को पहले टी20 मैच में 45 रनो से करारी शिकस्त दी और 3 मैचों की इस सीरीज में 1 - 0 से बढ़त बना ली। राजीव गांन्धी क्रिकेट स्टेडियम पर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर जीत के साथ इस सीरीज में शुरुआत की।

टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला किया लेकिन शाकिब का यह निर्णय उनकी पूरी टीम के लिए गलत साबित हुआ क्योंकि अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 168 रनो का लक्ष्य बांग्लादेशी टीम को दिया। लेकिन एक तरफ जहा बांग्लादेश की टीम में तमीम इक़बाल, मुश्फिकुर रहीम और कप्तान शाकिब हल हसन बड़े बड़े सितारे मौजूद थे लेकिन इन बल्लेबाजों के लिए पूरे ओवर खेलना भी मुश्किल हो गया और पूरी टीम 122 रन के स्कोर पर सिमट गयी।

19 वर्षीय राशिद खान ने सबसे तेज टी 20 मैचों में 50 विकेट लेने का कारनामा भी किया। उन्होंने 50 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के लिए केवल दो साल और 220 दिनों का समय लगा और उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।