Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम ने खड़ा किया 458 रन का पहाड़ सा स्कोर

खेल डेस्क। ब्रिटेन के अपने दौरे पर भारत-ए के बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे मैच में भी जारी रहा।

लीसेस्टर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारत-ए ने मयंक अग्रवाल (132), पृथ्वी शॉ (151) और शुभमन गिल (86) रन की विस्फोटक पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पचास ओवर में 458 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

अब चयन से पहले ही होगा भारतीय टीम का फिटनेस टेस्ट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 26 ओवर में 221 रन की साझेदारी की।

रानी और गुरजीत ने भारत को दिलाई जीत, स्पेन के खिलाफ शृंखला रही बराबर

पृथ्वी शॉ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान केवल 90 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और तीन छक्के लगाए। जबकि मयंक अग्रवाल ने अपनी डेढ़ सौ रन की पारी में 106 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और पांच छक्के लगाए। अग्रवाल 151 रन बनाने के बाद रिटायर हर्ट हुए।

वहीं अंडर-19 विश्व कप के एक अन्य स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भी तेज से बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की सहायता से 86 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विकेटकीपर रिषभ पंत कोई कमाल नहीं दिखा सके और वह केवल 12 रन बनाकर ही आउट हुए। जबकि दीपक हूडा ने 25 गेंदों पर 38 रन का योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर 15 रन पर आउट हुए।

पहले मैच में भी पृथ्वी शॉ (70), कप्तान श्रेयस अय्यर (54) और इशान किशन (50) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत-ए ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड एकादश को 125 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 328 रन का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में ईसीबी एकादश 36.5 ओवर में केवल 203 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।