इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच नॉटिंघम में सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से मुकाबले में मात दी है। इस मैच में इंग्लिश टीम ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 481 रन बनाये थे। हालांकि मैच में 500 रन नहीं बना पाए और 19 रन कम पड़ गए नहीं तो पहली बार वनडे की किसी एक पारी में ये इतने रन बनते।

साथ ही इस मैच को लेकर कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने ट्वीट करके इस मैच के बारे में अपने विचार बताये है। मैच में एलेक्स हेल्स और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारियां खेली जिसके चलते टीम का स्कोर लगभग 500 के पार पहुँच पाया।
तो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट और 236 वनडे मैच खेल चुके हरभजन सिंह ने भी इस मैच को लेकर गेंदबाजों के लिए सॉरी कहा है।
भज्जी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “इंग्लैंड ने 50 ओवरों के खेल में लगभग 500 रन बना डाले। यह एक टी-20 की तरह मैच था। गेंदबाजों के लिए खेद है।”

यहाँ देखिये भज्जी का ट्वीट
A whirlwind of an innings from England to score close to 500 runs in a 50 over game. Looked more like an extended T20 match. feel sorry for th bowlers . #ENGvAUS
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 19, 2018
बता दें कि यह वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था जिसमें लगभग 500 के आसपास 481 रन बने है। इससे पहले भी बेस्ट स्कोर इंग्लैंड के ही नाम था जो आज से दो साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 444 रन बनाये थे और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
इस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 139 रनों की पारी खेली यह इनका पिछले छह मैचों में यह चौथा शतक है। जबकि एलेक्स हेल्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाये। बेयरस्टो ने यह पारी महज 92 गेंदों पर खेली है जिसमें 15 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
The post इंग्लैंड के 481 रनों के स्कोर को देख नाराज हुए हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.