हर क्रिकेटर के लिए अपने करियर को अलविदा कहने वाला पल बहुत ही भावुक होता है। क्योंकि एक खिलाड़ी जो कई वर्षो तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद उसका साथ छोड़ने का गम इतनी आसानी से नहीं भूल सकता है। लेकिन जब बात ये हो कि जिस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर का सफर जिस मैदान से शुरू किया हो वहीं पर खत्म करने का मौका मिले तो ये उनके करियर का सबसे बेहतरीन पल में से एक होगा।

इन दिग्गजों ने अपना पहला और अंतिम मैच खेला एक ही मैदान में
विश्व क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने देश के लिए करीब 15 से भी ज्यादा सालों तक सेवा की हो और उनके लिए अपने करियर का जिस मैदान आगाज हुआ हो वहीं पर समापन हो तो ये उनके करियर के लिए खास बात है।
तो आज आपको हम ऐसे ही चार महान बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने जिस मैदान पर अपना करियर शुरू किया वहीं पर खत्म किया।
रिकी पोंटिंग (पर्थ)
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रहे रिकी पोंटिंग की तुलना विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में होती है। रिकी पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 168 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 51.85 के औसत और 41 शतकों की मदद से 13378 रन बनाए। रिकी पोंटिंग ने साल 1996 में पर्थ के मैदान में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ की।
इस मैच में पोटिंग ने 96 रन बनाए। इसके बाद 16 साल के करियर के बाद पोंटिंग ने इसी पर्थ के मैदान में ही 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर को थामने का फैसला किया। अपने अंतिम मैच में पोंटिंग 4 और 8 के स्कोर ही बना सके।

The post अजीबोगरीब संयोग: इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों ने जिस मैदान से शुरू किया करियर उसी मैदान पर लिया सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.