भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आयोजन 14 जून को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने वाला है और 18 जून को आखिरी दिन होगा। यह एकमात्र टेस्ट मैच भारत से ज्यादा अफगानिस्तान के लिए ख़ास है क्योंकि यह उनका उद्घाटन टेस्ट मैच है इससे पहले इस टीम ने कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला था।
14 जून से शुरू वाले मैच में भारत पर कई संकट छा सकते है क्योंकि विराट कोहली भी टीम में नहीं है, तो आइये एक नजर डालते है उन कारणों पर जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम भारत को परास्त कर सकती है या मैच को ड्रॉ।
1) बैंगलोर में मौसम
गौरतलब हो कि भारत में अब बारिश का मौसम शुरू हो चुका है जिसके कारण सबसे बड़ी चिंता यही देखने को मिल रही है क्योंकि जब बारिश शुरू हो जाती है तो समझो मैच का हाल क्या होगा। इस तरह मैच में सबसे बड़ा फैक्टर यही रहेगा कि अगर बारिश्ब होती है तो भारत की जीत पर पानी फिर सकता है।

2) विराट कोहली की अनुपस्थिति
विराट कोहली ने पहले ही मना कर दिया था कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने की बजाय इंग्लैंड जाकर सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे लेकिन आईपीएल में ये चोटिल हो गए इस कारण अब न तो अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे और न ही सरे के लिए काउंटी। इससे भारतीय टीम के लिए मुश्किल बढ़ सकती है क्योंकि हालिया फॉर्म में विराट सबसे अच्छी फॉर्म में थे।

3) राशिद खान
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी और एंड्रयू टाय के बाद सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट लिए थे। राशिद खान के सामने भारत के खिलाड़ी भी फीके पड़ सकते है क्योंकि ये लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे है। अगर इनका जलवा दिखता है तो भारत से जीत छीन सकते है।

4) रहमत शाह
24 वर्षीय युवा बल्लेबाज रहमत शाह भी भारत के लिए खतरा बन सकते है। रहमत शाह ने अब तक अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट कैरियर में शानदार प्रदर्शन किया है। शाह ने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 13 ही मैच खेले है जिसमें 49.40 की औसत से 741 रन बनाए है जिसमें इनके 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। इस कारण भारतीय टीम राशिद के बाद रहमत शाह को भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

भारतीय टीम में रेग्युलर कप्तान विराट कोहली के अलावा हिटमैन रोहित शर्मा भी इसमें शामिल नहीं है और टीम की कमान अनुभवी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है जिनका हालिया फॉर्म कुछ ख़ास नहीं है।
The post इन 4 बड़े कारणों से अफगानिस्तान की टीम बन सकती है टीम इण्डिया के लिए मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.