Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियों का विश्वकप 2019 से बाहर होना तय

विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानि आईसीसी क्रिकेट विश्वकप शुरू होने में अब एक साल से भी कम वक्त रह गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप को लेकर टीमों ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। अब सभी टीमों की नजरें इस खिताब को लेकर अच्छी तैयारियों पर है।

विश्वकप के लिए तैयारी में जुटी भारतीय टीम

ऐसे में अब ये तो माना जा सकता है कि इसमें शामिल होने वाली सभी टीमें अपनी टीम को तैयार करने में कदम रख चुकी है। तो वहीं भारतीय टीम भी विश्वकप जीतने के लिए अपनी टीम तैयार करने में जुट गई है।

अगर हालिया स्थिति पर गौर किया जाए तो कई खिलाड़ियों का स्थान तय नजर आ रहा है, तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो विश्वकप खेलने के सपने तो देख रहे हैं लेकिन उनका चुना जाना मुश्किल है।

आपको हम ऐसे ही पांच भारतीय खिलाड़ी बताते हैं जिनका नाम विश्वकप टीम में शायद ही होगा।

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक रहे युवराज सिंह पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। युवराज सिंह पिछले करीब एक साल से भारतीय टीम से बाहर हैं, तो इस दौरान ना तो उनका फिटनेस और ना ही उनका फॉर्म साथ दे रहा है।

युवराज सिंह को आईपीएल में भी साबित करने का मौका जरूर मिला था, लेकिन वो वहां पर भी नाकाम रहे ऐसे में युवी का अगला विश्वकप खेलने का सपना, सपना ही बनकर रह सकता है।

The post मौजूदा भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियों का विश्वकप 2019 से बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.