Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

6,6,6,6,6,6,4,4,4, की मदद से आंद्रे रसेल ने लगाया कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का सबसे तेज अर्द्धशतक

आईपीएल की तर्ज में इनदिनों कनाडा में ग्लोबल टी-20 लीग खेली जा रही है. इस टी-20 लीग का कल गुरुवार को पहला मैच डैरेन सैमी की कप्तानी वाली टोरंटो नेशनल्स और क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स के बीच खेला गया.  इस पहले मुकाबले को डैरेन सैमी की कप्तानी वाली टोरंटो नेशनल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया.

वेंक्योर नाइट्स ने बनाये थे 227 रन 

इस मैच का टॉस टोरंटो नेशनल्स की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंक्योर नाइट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाये.

वेंक्योर नाइट्स के लिए सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 96 रन की तूफानी पारी एविन लुईस ने खेली. वही आंद्रे रसेल ने अंत के कुछ ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर 54 रन का योगदान दिया. रसेल ने अपनी पारी में 6 छक्के और तीन चौके लगाये.

टीम के कप्तान क्रिस गेल कुछ खास नहीं कर पाये और वह 12 गेंदों पर मात्र 17 रन बनाकर ही आउट हो गये. टोरंटो के लिए निकिल दत्ता सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 26 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये.

स्मिथ और डेविच की पारी से जीता टोरंटो 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.  टोरंटो की टीम के लिए एन्टोंन डेविच ने 44 गेंदों पर 92 रन की नाबाद पारी खेली. वही स्टीवन स्मिथ ने अपनी टीम के लिए 41 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली.  एन्टोंन डेविच ने 44 गेंदों पर 92 रन की अपनी शानदार पारी में 10 चौके व 6 छक्के भी लगाये.

स्मिथ और डेविच ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की शानदार साझेदारी की थी और इसी साझेदारी की वजह से टोरंटो की टीम लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रही. कप्तान डैरेन सैमी ने भी टीम के लिए 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन का योगदान दिया.

The post 6,6,6,6,6,6,4,4,4, की मदद से आंद्रे रसेल ने लगाया कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का सबसे तेज अर्द्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.