Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रूमाना अहमद के ऑलराउंड प्रदर्शन से बांग्लादेश महिला टीम ने भारत को 7 विकेटों से दी शिकस्त

महिला एशिया कप के सातवें संस्करण में आज भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच क्वालालंपुर में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में शानदार जीत के बाद आज बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में रूमाना अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया।

आज खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसके चलते 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाये थे। लक्ष्य ठीक ही लग रहा था लेकिन बांग्लादेश की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबले में जीत हासिल कर दी।

भारतीय टीम की शुरुआत रही थी खराब

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी क्योंकि पहला विकेट स्मृति मंधाना के रूप में दूसरे ही ओवर में महज 11 के स्कोर पर गिर गया था। इसके बाद दूसरा विकेट भी महज 26 के स्कोर पर गिर गया जब मिताली राज 15 रन बनाकर रन आउट हो गयी थी। इस प्रकार लगातार विकेट गिरने से भारत की स्थिति संकट में पड़ रही थी। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर के 42 और दीप्ति शर्मा के 32 रनों की अच्छी पारियों के चलते टीम का स्कोर 141 तक पहुँच पाया। तो बांग्लादेश की तरफ से रूमाना अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए।

19.4 ओवर में हासिल कर दिया विरोधी टीम ने

142 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत भी ज्यादा ख़ास नहीं रही और 49 रनों के अंतराल में ही तीन विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद एक भी विकेट नहीं गिरा और मैच 7 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश की तरफ से फरगना हक़ और रूमाना अहमद ने अच्छी पारियां खेली जिसके चलते टीम को जीत मिली।

पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी फरगना हक़ ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली तो पहले गेंदबाजी में जबरदस्त बोलिंग करने वाली रूमाना अहमद ने बल्लेबाजी में अपना जलवा दिखाया और 34 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 42 रन बना दिए।

इस शानदार जीत में रूमाना अहमद का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा और इन्हें मैच का प्लेयर ऑफ़ द अवॉर्ड भी दिया गया। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला कल श्रीलंका के साथ खेला जाने वाला है। इसके बाद 9 जून को पाकिस्तानी महिला टीम के साथ भी एक अहम मैच खेला जाएगा।

 

The post रूमाना अहमद के ऑलराउंड प्रदर्शन से बांग्लादेश महिला टीम ने भारत को 7 विकेटों से दी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.