Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया ए को इंग्लैंड लायंस की टीम ने 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

इन दिनों इंडिया ए की टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहां इंडिया ए की टीम इंग्लैंड की घरेलू टीमों के साथ वनडे मैच खेल रही है. इंडिया ए की टीम ने अपने दौरे के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड बोर्ड एकादश को 125 रन से हरा दिया था. वही इंडिया ए की टीम ने अपने दुसरे मैच में काउंटी टीम लिस्टरशायर को 281 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था.

भारत को तीसरे वनडे में इंग्लैंड लायंस से मिली हार 

आपकों बता दें, कि शुरूआती दो वनडे मैचों के बाद इंडिया ए की टीम को तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड लायंस की टीम से 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इंडिया ए टीम की यह दौरे की पहली हार है.

इंडिया ए ने खड़ा किया था 232 रन का स्कोर 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस इंडिया ए की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए में इंडिया ए की टीम 46.3 ओवर में मात्र 232 रन बनाकर आल आउट हो गई. इंडिया ए के लिए सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 64 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खेली. वही कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए लियाम डाउसन ने अपने 10 ओवर में मात्र 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.

इंग्लैंड लायंस ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस की टीम ने इस लक्ष्य को 41.5 ओवर में ही 7 विकेट रहते हासिल कर लिया और मैच को काफी आसानी से जीत लिया. इं

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 132 गेंदों पर 128 रन की नाबाद पारी ओपनर बल्लेबाज निक गुलबिस ने खेली. वही टीम के लिए सैम हेन ने भी 68 गेंदों पर 54 रन का अच्छा योगदान दिया. इंडिया ए की टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने अपने 7 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. इंडिया ए की टीम अपना अगला मुकाबला 25 जून को वेस्टइंडीज ए की टीम से खेलेगी.

The post ऋषभ पंत की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया ए को इंग्लैंड लायंस की टीम ने 7 विकेट से दी करारी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.