इन दिनों मलेशिया में महिला एशिया कप खेला जा रहा है. महिला एशिया कप के लीग मुकाबले में आज गुरुवार 7 जून को भारत का सामना श्रीलंका की टीम से हुआ है.
भारतीय टीम ने इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया है और पॉइंट्स टेबल में 2 अंक अर्जित करके अपनी जगह पॉइंट्स टेबल के टॉप स्थान पर बना ली है.
श्रीलंका को 107 रन पर ही रोका

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस श्रीलंका की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई और श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई.
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 46 रन की पारी हासिनी परेरा ने खेली. वही यशोदा मेंडिस ने 39 गेंदों पर 27 रन बनाये. भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए एकता बिष्ट ने अपने 4 ओवर में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट लिए. वही अनुजा पाटिल ने भी अपने 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर एक विकेट लिया.
भारत ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का पीछा काफी आसानी से कर लिया था. भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर 107 रन के इस लक्ष्य के जवाब में 110 रन बना लिए थे.
भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 गेंदों पर 29 रन की पारी वेद कृष्णमूर्ति ने खेली. वही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाये. भारत के लिए अनुजा पाटिल ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने 16 गेंदों पर 19 रन की नाबाद पारी खेली.
भारतीय टीम ने इस जीत को दर्ज करके 2 अंक हासिल किये है, लेकिन भारतीय टीम का अब असली मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान की टीम से होगा. अगर यह मुकाबला भारतीय टीम जीत लेगी, तो भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच जायेगी.
The post बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम का पलटवार, श्रीलंका को 7 विकेट से दी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.