स्पोर्ट्स डेस्क:भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर 2018 से 16 दिसंबर 2018 होने वाले हॉकी विश्व कप में आने वाले कुछ अतिथियों के लिए शराब की व्यवस्था करने की मांग की गई है। ओडिशा सरकार के सह सचिव ने राज्य के आबकारी आयुक्त से टूर्नामेंट के दौरान शराब परोसने का लाइसेंस प्राप्त करने की मांगी की है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और विश्व कप में भाग ले रहे देशों के प्रतिनिधियों के लिए स्टेडियम परिसर में शराब परोसने का लाइसेंस जारी किया जा सकता है। राष्ट्रीय महासंघों के अधिकारियों के लिए सिर्फ वाइन और बीयर की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी बड़े आयोजन के मौक पर इस तरह की व्यवस्था की जाती है।
इस विश्व कप मेंभारतीय पुरूष हाॅकी टीम के हरेंद्र सिंह को एक बार फिर से इस टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। भारत में इस विश्व कप के तैयारी शुरू होने लग गई है।
Herald