भारत के खिलाफ जुलाई में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज कहे जाने वाले जेम्स एंडरसन चोटिल हो चुके हैं. कंधे में चोट लगने की वजह से अब एंडरसन छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगें।
इस वजह को एंडरसन ने बताया चोट का कारण

करीब छह सप्ताह के लिए चोट के चलते क्रिकेट से दूरी बना चूके जेम्स एंडरसन ने अपने चोट की प्रमुख वजह भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के गलत शेड्यूल को बताया है।
35 साल के घातक गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बीबीसी रेडियों से किए गए खास बातचीत में कहा कि,
“मेरे कंधे में दिक्कत पिछले कुछ सालों से लगातार बनी हुई है। हालांकि मैं किसी तरह इसे मैनेज कर पा रहा हूं। और इसको लेकर मैं हमेशा से ही काफी ज्यादा सचेत रह रहा हूं।”

अपनी बात को जारी रखते हुए एंडरसन ने कहा कि,
“मौजूदा समय में मैं जिम में थोड़ा पसीना बहा रहा हू्ं ताकि मैं थोड़ा मजबूत हो सकूं। हालांकि अगर देखा जाए तो भारत के खिलाफ खेली जाने वाले सीरीज का समय काफी ज्यादा उत्साहित था. इसका कारण कुल छह सप्ताह में ही पाचं टेस्ट मैच खेलना है, जिसके कारण खिलाड़ियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। वे न केवल शारीरिक तौर पर परेशान होेंगे, बल्कि मानसिक तौर पर भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।”
इतने समय तक रहेगें क्रिकेट से दूर

आपको बता दे, इंग्लैंड की मौजूदा गेंदबाजी यूनिट के सबसे ताकत एंडरसन को अगले डेढ़ महीने के लिए क्रिकटे से दूर रहने की सलाह डाक्टर ने दी है और इस बीच वे रिहैब पर रहकर अपने चोट से उभरने की कोशिश करेंगे।
वहीं ईएसपीएन क्रिक इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला एंडरसन को करीब 2016 के दौरान ही कंधे पर चोट लगी थी,तब से वे लगातार चोट से जूझ रहे हैं।
The post जेम्स एंडरसन ने सभी को चौंकाते हुए अपनी चोट का जिम्मेदार भारतीय टीम को बताया appeared first on SportzWiki Hindi.