स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का ख़िताब जीताने में अहम योगदान देने वाले भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टीम भारतीय टीम के लिए भी कई योगदान दिए है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत 2007 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में और 2011 वर्ल्डकप में चैंपियन बनाया है। धोनी को लेकर हाल ही में उनके साथी खिलाडी आशीष नेहरा ने एक बयान दिया है।
बताया जा रहा है की हाल ही एक बयान में आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बयान दिया है उनका कहना है की धोनी एक महान खिलाड़ी है और में चाहता हूँ की धोनी अभी भारतीय टीम के लिए को 2020 तक खेल उनको अभी सन्यास को लेकर कोई भी फैसला नही लेना चाहिये। नेहरा ने धोनी के लिए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को तब तक खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए जब तक वह खेलना चाहते है।
आशीष नेहरा ने कहा कि "वह एक लड़का है जो खुद और देश के साथ बहुत ईमानदार है। इसलिए, उसे निश्चित रूप से खेलना चाहिए। मैं उसे 2020 में टी 20 विश्व कप खेलने के लिए भी देखता हूं। अगर मैं 39 साल की उम्र में तेज गेंदबाज बन सकता हूं। तो, एमएस धोनी और उनकी फिटनेस, वह निश्चित रूप से खेल सकते है।"
Herald