इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान ने क्रिकेट के एक ऐसे फार्मेट में आज पहली बार शुरूआत की है जिसकी उन्होंने मात्र कल्पना की होगी, जी हा हम बताने जा रहे है अफगानिस्तान टीम की जिसने अपने क्रिकेट करियर में पहली बार टेस्ट मैच खेलने की शुरूआत की है और वो भारत के साथ। यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच है और शुरू भी हो चुका है। इस मैच के शुरू होने से पहले भारत के पीएम ने भारत-अफगानिस्तान क्रेकट टीम को बधाई दी हैै।
आज होगा फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, मेजबान रूस उतरेगा विजयी शुरूआत के लिए मैदान पर
पीएम ने अपनी बधाई में कहा भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच लिए मैं दोनों टीमों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने यह भी कहा की खेलों के जरिए हम नजदीक आएंगे और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
मोदी के वीडियो ने बिगाड़ी कांग्रेस नेताओें की फिटनेस
पीएम ने कहा मैं अफगानिस्तान के लोगों के साथ देश की की क्रिकेट टीम को भी बधाई देता हूं जो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि अफगानिस्तान ने अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारत के साथ खेलना पसंद किया।
मोदी ने भारत-अफगानिस्तान दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए यह आशा जताई कि दोनों देशों के बीच खेल भावनाएं बढ़ने से लोगों में प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे साथ ही लोगों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।
ये देश मिलकर करेंगे 2026 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी
आपकों बता दें की भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्तान अंजिक्य रहाणे ने यहां टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लंच तक बिना किसी नुकसान के 158 रन बना लिए है। अफगानिस्तान ने भी अच्छी गेंदबाजी की है और भारत के खिलाड़ियों को ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।