Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विंबलडन में फेडरर के सामने होगी नडाल की चुनौती

लंदन। विश्व नम्बर वन स्विट्जलैंड के रोजर फेडरर ग्रैंड स्लैम विंबलडन में अपने नौवें खिताब के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे।आठ बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमा चुके फेडरर को हालांकि हाल ही में हाले ग्रासकोर्ट के फाइनल में बोर्ना सिलिच से हार का सामना करना पड़ा है।

फीफा विश्व कप: अंतिम-16 में इस मजबूत टीम से भिड़ेगा पुर्तगाल

फेडरर पिछले साल खिताबी मुकाबले में मारिन सिलिच को हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब जीत टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज चैंपियन भी बने थे।विंबलडन में फेडरर के सामने सबसे बड़ी बाधा स्पेन के राफेल नडाल हो सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में 11वां फे्रंच ओपन खिताब जीता था। नडाल अब विंबलडन में भी अपनी शानदार फार्म जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

OMG: गांगुली ने विराट के लिए बोल दी ये बात की शायद अब दोनों के बीच नहीं रहे...

नडाल से ही नम्बर वन की बादशाहत हासिल करने वाले फेडरर ने कहा कि मुझे वास्तव में विंबलडन में खेलना पसंद है, लेकिन चैंपियन होने का हमेशा दबाव बना रहता है।

इस टीम के खिलाफ इंग्लिश दौरे का सफल आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम

वहीं महिला वर्ग में विंबलडन में सात बार की चैम्पियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स के प्रदर्शन पर एक बार फिर सबकी निगाहें होंगी, जो मां बनने के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।सेरेना की गैरमौजूदगी में स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा वीनस विलियम्स को शिकस्त देकर गत चैम्पियन बनी थी। सेरेना इस बार 18वीं बार विंबलडन में भाग लेंगी।

अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को कराया अभ्यास, शास्त्री से टिप्स लेते आए नजर

रोजर फेडरर ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम विंबलडन के रूप में 2003 में अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने यहां पर सात और खिताब अपने नाम किए। इस बीच स्पेन के राफेल नडाल ने दो, सर्बिया नोवाक जोकोविक ने तीन और ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने दो बार खिताब जीते।