Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद माइकल कैरबेरी ने टीम को कोर्ट तक घसीटने की दी धमकी

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल कैरबेरी इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर की टीम के लिए खेलते है. इसी बीच इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके माइकल कैरबेरी से ही जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

कप्तानी से निकाले जाने पर अपनी टीम को ले जा सकते है कोर्ट 

आपकों बता दें, कि काउंटी टीम लीसेस्टरशायर की कप्तानी से निकाले जाने के चलते माइकल कैरबेरी लीसेस्टरशायर की टीम को कोर्ट में ले जाने की योजना बना रहे है.

दरअसल, काउंटी सीजन की निराशाजनक शुरुआत के बाद टीम के मुख्य कोच पॉल निक्सन ने माइकल कैरबेरी को कप्तानी पद से हटा दिया था और उनकी जगह पॉल हर्टन को टीम का नया कप्तान बना दिया था.

आपकों बता दें, कि पिछले 11 सत्रों से माइकल कैरबेरी हैम्पशायर काउंटी टीम के साथ खेल रहे थे. इसी सीजन से उन्होंने लीसेस्टरशायर की टीम के साथ दो साल का करार किया था.

हम इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते 

लीसेस्टरशायर ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा था, कि “सीजन के निराशाजनक शुरूआत के बाद मुख्य कोच पॉल निक्सन और टीम मैनेजमेंट ने कप्तान के पद से माइकल कैरबेरी को हटाने का निर्णय लिया है. पॉल हॉर्टन अब हमारे क्लब के नये कप्तान होंगे. क्लब कोई और टिप्पणी इस मामले में नहीं करेगा.

आपकों बता दें, कि वह इस मामले पर बोलते हुए बीबीसी रेडियो को दिये गये अपने एक बयान में लीसेस्टरशायर के कोच पॉल निक्सन ने कहा,

“हम माइकल कैरेबरी का सम्मान करते हैं, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है वह एक शानदार क्रिकेटर और समर्थन करने वाले इंसान है. हमने महसूस किया कि उन्हें कप्तानी के भार से मुक्त करना ही सही है और अब हम उन्हें आगे एक खिलाड़ी के रूप में चाहते हैं. उम्मीद है कि हमारे शुरूआती निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हम कुछ सकारात्मक होने के करीब आ रहे हैं.”

गुस्से के चलते नहीं खेल रहे अब लीसेस्टरशायर के लिए 

आपकों बता दें, कि काप्तानी से हटाये जाने के बाद माइकल कैरेबरी टीम के लिए नहीं खेल रहे है. उन्होंने लीसेस्टरशायर से खेलने  का  बहिष्कार किया है.

नॉटिंघमशायर से मिली हार के बाद माइकल कैरेबरी ने नहीं खेला है. उस समय लीसेस्टरशायर ने वनडे टूर्नामेंट में दो मैचों में से एक में जीत हासिल की थी और काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 में चार मैचों में से एक जीत हासिल की थी और वह छठे स्थान पर थी.

 

The post कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद माइकल कैरबेरी ने टीम को कोर्ट तक घसीटने की दी धमकी appeared first on SportzWiki Hindi.