Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व का एक ऐसा खिलाड़ी जिसके बंगले के ऊपर से नहीं गुजर सकता कोई प्लेन

स्पोर्ट्स डेस्क: लियोनेल मेसी का जन्म 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में हुआ था मेसी के परिवार की आर्थिक स्थिती सही नहीं होने के कारण उन्हें बचपन में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मेसी को बचपन से ही फुटबॉल खेलने में रूची थी जिसके कारण आज मेसी दूनिया से सबसे खतरनाक खिलाड़ी मान जाते है। स्ट्राइकर के रूप में खेलने वाले लियोनेल मेसी ने 5वीं बार यूरोपीय ;गोल्डन शू पुरस्कार जीतकर एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 शुरू हो चुका है सब लोगों पर इसका जादू छाया हुआ है। आज लियोनेल मेसी की टीम फीफा विश्व कप-2018 के ग्रुप डी की आसइलैंड के साथ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। लेकिन आज हम अपको मेसी के घर के बारे में बताने जा रहे हैं।


ब्राजील के स्टार खिलाडी लियोनेल मैसी दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाडी हैं जिनके घर के ऊपर से प्लेन नहीं गुजरता। ये मैसी के सुरक्षा कारणों से नहीं बल्कि पर्यावरण के कारण किया गया हैं। स्पैनिश एयरलाइनस ने इस बारें में कहा कि बार्सिलोना के गावा में अधिक ऊंचाई और पर्यावरण के कारण यहां हवाई अड्डा नहीं बन सकता और ना ही कोई प्लेन यहां से उड़ान भर सकता हैं।

आपको बता दें, मैसी का घर बार्सिलोना के गावा में हैं। मैसी के घर का शेप फुटबॉल की तरह नजर आता हैं। घर में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया हैं। उनके घर के चारों तरफ सिर्फ हरियाली ही नजर आती हैं। पर्यावरण के लिहाज से यहां प्लेन उड़ने पर प्रतिबंध लगा रखा हैं।

बता दें, मैसी ने पिछले साल ही अपनी बचपन की दोस्त एंटोनेला रोकोजो से शादी की हैं। मैसी और एंटोनेला पडोसी थे। 13 साल की उम्र में मैसी ने बर्सिलोना क्लब ज्वाइन कर लिया और स्पेन चले गए, लेकिन मैसी और एंटोनेला हमेशा एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे और शादी से पहले मैसी और एंटोनेला के दो बच्चे हो गए थे।



Herald