लंदन। न्यूजीलैंड महिला टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए लगातर दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 400 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया।
स्कॉटलैंड ने विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को हराया
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे पहले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 490 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। यह स्कोर पुरुष और महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक स्कोर है। कीवी टीम ने आयरलैंड से यह मुकाबला 246 रन जीता था।
भारतीय कप्तान छेत्री ने की मेसी की बराबरी
कीवी टीम ने दूसरे एकदिवसीय मैच में भी आयरलैंड को 300 रन से अधिक के अंतर से शिकस्त दी। दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 418 रन बनाने के बाद आयरलैंड को 35.3 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट कर 306 रन से जीत दर्ज की।
पहला टेस्ट मैच: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 226 रन से हराया
कीवी टीम की ओर से सोफी डेवाइन ने केवल 61 गेंदों पर ही 108 रन की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने अपना शतक केवल 59 गेंदों में शतक पूरा किया। एम ग्रीन ने 36 गेंदों पर 50 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। आयरलैंड की ओर से लारा मैरिट्ज ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए।
फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट : नडाल ने लहराया परचम, जीता 11वीं बार ये खिताब
इसके जवाब में आयरलैंड की कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाई। आयरलैंड की कप्तान लारा डेलानी (33) 30 रन के आंकड़े को पार करने वाली एकमात्र बल्लेबाजी रहीं। उनके अलावा सेसेलिया जोयस ने 26 और शाना कवानाग ने 18 रन का योगदान दिया।
भुवी ने किया खुलासा इस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करना कठिन
सिद्धार्थ कॉल ने कीवी कप्तान को लेकर आखिर दे दिया ये चौकाने वाला बयान