मास्को। पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने सर्बिया को ग्रुप ई में 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने ग्रुप में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। नेमार की ब्राजील टीम ने दोनों ही हॉफ में एक-एक गोल किया। ब्राजील की ओर से पॉलिन्हो और तियागो सिल्वा ने गोल किए।
अपने 100वें टी-20 मैच में भारत ने आयरलैंड को हराया, रोहित शतक से चूके
हालांकि इस विश्व कप में ब्राजील को उम्मीदों के विपरित अपने पहले ही मैच में स्विट्जरलैंड से 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए पहले कोस्टा रिका और अब सर्बिया को 2-0 के समान अंतर से शिकस्त दी।
ब्राजील को पहला गोल करने के लिए 36वें मिनट का लम्बा इंतजार करना पड़ा। पॉलिन्हो ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 68वें मिनट में तियागो सिल्वा ने बेहतरीन हैडर से टीम की ओर से दूसरा गोल किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लगा ये बड़ा झटका
इस हार के साथ ही सर्बिया की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील तीन मैचों से सात अंक के साथ पहले और स्विट्जरलैंड पांच अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। ब्राजील का दो जुलाई को समारा में मैक्सिको के खिलाफ प्री- क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा जबकि स्विट्जरलैंड तीन जुलाई को स्वीडन से सेंट पीटर्सबर्ग में मैच खेलेगी।
त्रिकोणीय वनडे सीरीज: भारतीय टीम को मिली पहली जीत
इससे पहले गत जर्मनी नाटकीय ढंग से विश्व कप से बाहर हो गई। वहीं पूर्व चैंपियन अर्जेंटीना आखिर संघर्ष करने के बाद राउंड 16 में पहुंची। इसके बाद ब्राजील पर नॉकआउट में पहुचंने का दबाव आ गया था, लेकिन अन्तिम मैच में ब्राजील ने सर्बिया को शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच में ब्राजील के नेमार कोई गोल नहीं कर सके।